<
Categories: हरियाणा

बुलेट पर गुंडागर्दी : सड़कें बनीं शूटिंग स्पॉट -बुलेट पर ‘स्टंटबाजों’ का कब्जा, पटाखों की गूंज से परेशान जनता, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

India News (इंडिया न्यूज), शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार कुछ मनचले युवक इन दिनों आतंक का पर्याय बन चुके हैं। ये युवक अपने वाहनों में पटाखे लगाकर तेज़ आवाज़ में धमाके करते हुए न केवल ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं, बल्कि आमजन की शांति और सुरक्षा में भी बाधा बन रहे हैं। सेक्टर 6,7, 8,32,33, में यह मनचले युवक बुलेट को तेज गति से दौड़ते हुए पटाखे छोड़ते हैंl जिससे हर कोई भयभीत हो जाता है।

प्रवीण वालिया- करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Hooliganism On Bullet Bike : शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार कुछ मनचले युवक इन दिनों आतंक का पर्याय बन चुके हैं। ये युवक अपने वाहनों में पटाखे लगाकर तेज़ आवाज़ में धमाके करते हुए न केवल ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं, बल्कि आमजन की शांति और सुरक्षा में भी बाधा बन रहे हैं। सेक्टर 6,7, 8,32,33, में यह मनचले युवक बुलेट को तेज गति से दौड़ते हुए पटाखे छोड़ते हैंl जिससे हर कोई भयभीत हो जाता है।

परेशान नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि ऐसे मनचलों पर नकेल कसी जा

सेक्टर निवासियों रमन नागपाल, सुनील ग्रोवर, संजीव मल्होत्रा, संदीप, बलजीत, सतिंदर पाल सिंह ने बताया कि विशेषकर रात के समय ये युवक रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार से बुलेट दौड़ाते हैं और जानबूझकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले साइलेंसर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बुजुर्ग, छोटे बच्चे और बीमार लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। कई बार तो लोग डर के मारे बाहर निकलने से भी कतराने लगे हैं। परेशान नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि ऐसे मनचलों पर नकेल कसी जाए। 

इन ‘गुंडा गाड़ियों’ को तुरंत जब्त किया जाए

लोगों की मांग है कि इन ‘गुंडा गाड़ियों’ को तुरंत जब्त किया जाए, चालान काटे जाएं और ज़रूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाए। एक स्थानीय नागरिक ने कहा, “ये कोई शौक नहीं, ये खुलेआम गुंडागर्दी है। ट्रैफिक पुलिस को इन पर सख्त एक्शन लेना चाहिए, वरना आने वाले समय में ये हादसों का कारण बनेंगे। पुलिस प्रशासन को सजग रहना होगा और समय रहते ऐसे शरारती तत्वों पर कड़ा शिकंजा कसना होगा ताकि शहर की शांति बनी रहे और नागरिक सुरक्षित महसूस करें।

Recent Posts

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए व्रत रख सकती…

Last Updated: October 23, 2026 14:50:55 IST

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST