<

बकरीद पर अधेड़ ने खुद का गला रेत दी कुर्बानी, सुसाइड नोट में वजह जो बताया…जान उड़ जाएंगे आपके होश!

ईश मोहम्मद के तीन बेटे हैं- अहमद, फैज और ताज। जबकि उनकी दो बेटियां हैं- नजमुन और ताजरुन। छोटा बेटा मुंबई में रहकर काम करता है। तीन कमरों का मकान है जिसमें दोनों बेटे अपने परिवार के साथ रहते हैं। बगल में झोपड़ी है जिसमें बकरियां रहती हैं। दोनों बेटे बकरीद मनाने गांव गए थे।

India News (इंडिया न्यूज),Bakrid 2025: यूपी के देवरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बकरीद के मौके पर शनिवार को गौरी बाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव में सनसनीखेज वारदात हुई। एक अधेड़ ने कुर्बानी के नाम पर खुद का गला रेत लिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में एडमिट कराया गया जहां इलाज के दरम्यान उसकी मौत हो गई। उसके पास एक पत्र मिला जिसमें लिखा था कि अल्लाह के रसूल के नाम पर कुर्बानी दी जाए। पति की हैवानियत! बीबी को टॉप फ्लोर की रेलिंग से लटकाया, Video देख कांप उठेगी रूह जानें पूरा मामला? Bakrid 2025 गौरी बाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव निवासी 58 वर्षीय ईश मोहम्मद ईद उल अजहा पर शनिवार की सुबह अन्य लोगों के साथ नमाज पढ़ने गए थे। नमाज पढ़कर लौटने के बाद वह घर के बगल में स्थित झोपड़ी में चले गए। परिजनों ने सोचा कि वह नमाज पढ़ रहे हैं, इसलिए वहां कोई नहीं जा रहा था। काफी देर बाद भी जब ईश मोहम्मद बाहर नहीं आए तो परिजनों को शक हुआ। इसके बाद परिजन झोपड़ी में गए तो दंग रह गए। उनकी गर्दन कटी हुई थी और वह लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। यह देख परिजन उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहां देर शाम उनकी मौत हो गई। पत्नी हाजरा खातून ने बताया कि ईश मोहम्मद अंबेडकर नगर के किछौछा स्थित मखदूम बाबा की मजार पर अक्सर आते थे और हमेशा इबादत में लीन रहते थे। मखदूम बाबा से प्रभावित होकर उन्होंने कुर्बानी देने के लिए अपना गला रेत लिया। झोपड़ी में ईश मोहम्मद का लिखा पत्र मिला ईश मोहम्मद के पास मिले पत्र में लिखा है, “एक व्यक्ति बकरे को अपने बेटे की तरह पालने के बाद उसकी कुर्बानी देता है। वह भी एक जीवित प्राणी है। मैं अल्लाह के रसूल के नाम पर अपनी कुर्बानी दे रहा हूं। मुझे डर के मारे मत दफनाना।” मुझे किसी ने नहीं मारा है। मुझे शांति से दफनाना, किसी से मत डरना। मेरी कब्र वहीं होनी चाहिए जहाँ बांस के पास खूंटी है। संबंधित खबरें इस मामले में सीओ हरिराम यादव ने बताया कि बकरीद के दिन एक व्यक्ति द्वारा खुद का गला काटने की सूचना मिलने पर वह मौके पर गए थे। परिजनों से बातचीत में आशंका जताई जा रही है कि अंधविश्वास के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। ईश मोहम्मद के कदम से उधोपुर गांव के लोग हैरान बकरीद के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोग अपने प्रिय पशुओं की कुर्बानी देने में व्यस्त रहे। अचानक अंधविश्वास के चलते ईश मोहम्मद ने बड़ा कदम उठा लिया। उसने अपनी कुर्बानी दे दी। जब गांव वालों को इसकी जानकारी हुई तो वे सदमे में आ गए। परिवार में मातम छा गया और परिजनों की आंखें भर आईं। पत्नी हाजरा खातून भी दहाड़ मारकर रोने लगीं। बेटियों की आंखें भी भर आईं। गांव वालों ने कहा कि ईश मोहम्मद से इस तरह की उम्मीद नहीं थी। ईश मोहम्मद के तीन बेटे हैं- अहमद, फैज और ताज। जबकि उनकी दो बेटियां हैं- नजमुन और ताजरुन। छोटा बेटा मुंबई में रहकर काम करता है। तीन कमरों का मकान है जिसमें दोनों बेटे अपने परिवार के साथ रहते हैं। बगल में झोपड़ी है जिसमें बकरियां रहती हैं। दोनों बेटे बकरीद मनाने गांव गए थे। थाने का औपचारिक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी, हर चीज़ का बारीकी से लिया जायजा, खामियां देख चेताया, ईमानदारी और लगन से काम का पढ़ाया पाठ

Recent Posts

Ganpati Visarjan 2026: गणपति बप्पा को विदा करने से पहले न भूलें ये चीजें, जानें अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन की सही विधि

Ganpati Visarjan 2026: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के साथ 10 दिवसीय गणेशोत्सव का…

Last Updated: September 24, 2026 22:07:45 IST

‘वेलकम’ के मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का निधन, 5 साल पहले हुआ था कैंसर, अस्पताल में थे भर्ती

Mushtaq Khan Death: मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर 2026 को 56 वर्ष की…

Last Updated: September 24, 2026 20:41:20 IST

Lord Ganesha Names: बच्चे के लिए नाम ढूंढ रहे हैं तो गणपति बप्पा के ये 20 नाम आएंगे काम, हर नाम का है खास अर्थ

Lord Ganesha Names: बच्चे के नामकरण के लिए माता-पिता अक्सर ऐसा नाम तलाशते हैं जो…

Last Updated: September 24, 2026 20:24:00 IST

‘UP, MP, बिहार और राजस्थान से नहीं होगी कोई Male हायरिंग’, बेंगलुरु के सीईओ ने लिया नया फैसला, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

बेंगलुरु के एक उद्यमी का कहना है कि उनकी कंपनी में UP, MP, बिहार और…

Last Updated: September 24, 2026 19:22:12 IST

अर्जुन तेंदुलकर के 27वें बर्थडे पर सचिन ने शेयर की अनसीन फोटो, बेटे के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात

Arjun Tendulkar Birthday: अर्जुन तेंदुलकर अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके…

Last Updated: September 24, 2026 19:19:33 IST

वह जेल में है… पति-बेटे ने मिलकर की हत्या, कुएं में फेंकी लाश; कहानी बनाकर किया गुमराह

Jaipur Crime News: राजस्थान के जयपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: September 24, 2026 19:14:25 IST