करनाल के डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की लेवल -3 (पीजीटी) की परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई इस परीक्षा में कुल 4255 अभ्यर्थियों में से 3742 उपस्थित रहे जबकि 513 अनुपस्थित रहे। आगामी 31 जुलाई, 2025 को करनाल में एचटेट लेवल 1 और लेवल 2 की परीक्षा होगी।
प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), HTET Level-3 Exam : करनाल के डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की लेवल -3 (पीजीटी) की परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई इस परीक्षा में कुल 4255 अभ्यर्थियों में से 3742 उपस्थित रहे जबकि 513 अनुपस्थित रहे। आगामी 31 जुलाई, 2025 को करनाल में एचटेट लेवल 1 और लेवल 2 की परीक्षा होगी।
उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को प्रात: कालीन सत्र में एचटेट लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। इसी दिन सायं कालीन सत्र में एचटेट लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से सायं 5.30 बजे तक होगी।
– एचटेट लेवल-1 के लिए 9 परीक्षा केंद्रों पर 2562 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
– एचटेट लेवल-2 के लिए 22 परीक्षा केंद्रों पर 6729 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल व अन्य डिजिटल उपकरण पूरी तरह के प्रतिबंधित है। ऐसे में अभ्यर्थी किसीतरह का डिजिटल उपकरण व मोबाइल न लेकर आए। हर अभ्यर्थी की जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में एंट्री होगी। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी व अधिकारी की बिना आई-कार्ड के एंट्री नहीं होगी।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…