भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कल ही पार्टी का विस्तार किया है और विधानसभा स्तर पर प्रभारी की नियुक्ति की है और इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने के लिए बुधवार को करनाल के पार्टी कार्यालय कर्ण कमल पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य बना है। जहां पर सबसे ज्यादा वोट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया है।
करनाल-इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कल ही पार्टी का विस्तार किया है और विधानसभा स्तर पर प्रभारी की नियुक्ति की है और इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने के लिए बुधवार को करनाल के पार्टी कार्यालय कर्ण कमल पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य बना है। जहां पर सबसे ज्यादा वोट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया है।
भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की जा रही है। जब उनसे सवाल किया गया कि ऑपरेशन महादेव पर कांग्रेस बयान बाजी दे रही है। इस पर उन्होंने कहा कि उनकी सोच ही इस प्रकार की है। कांग्रेस के समय में ही पीओके पाकिस्तान में गया था। राहुल गांधी उनके सबसे बड़े नेता ही आतंकवादियों की और पाकिस्तानी भाषा बोलते हैं। जो वहां के चैनल बोलते हैं वही भाषा राहुल गांधी बोलते हैं।
जब उनसे सवाल किया गया कि दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री को डमी मुख्यमंत्री कहा है इस पर उन्होंने कहा कि जनता उनकी हकीकत जान चुकी है। जिनकी कोई जुबान ही ना हो कुछ भी बोल सकते हैं। उनको कभी भी सही बोलना नहीं आया जैसी उनकी सोच ऐसे ही वह बोलते हैं लेकिन हरियाणा की जनता जानती है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश के लिए कितने काम कर रहे हैं।
गोपाल कांडा के बयान पर उन्होंने कहा कि वह उनका बयान है, उनके बयान में कोई सच्चाई नहीं है कुछ भी झूठ बोल सकते हैं। कांग्रेस पार्टी के संगठन ना बने को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार की पार्टी है । कुछ लोग उनकी पूजा कर रहे हैं कुछ जो स्वाभिमानी लोग हैं वह कांग्रेस पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं यह केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है जिसका कोई भविष्य नहीं है।
एक सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर उठाना है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए हर वर्ग के विकास का सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की प्रक्रिया के तहत बूथ, मंडल और जिला कार्यकारिणी का गठन हो चुका है और जल्द ही मोर्चों की सूची भी जारी कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा भाजपा सरकार में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही है। सीईटी की परीक्षा एक अच्छे माहौल में संपन्न हुई है। परीक्षा के दौरान दोनों दिन उत्सव का माहौल रहा है। नायब सरकार ने परीक्षार्थियों को एक अच्छी व्यवस्था दी और आगे आने वाली परीक्षाओं में और बेहतर व्यवस्था सरकार देगी।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सभी जिलों में प्रवास रहेगा। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम करेंगे और जनता के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगे।
इस संगठनात्मक बैठक को प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर एवं जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली के अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, प्रभारी भारत भूषण जुआल, मेयर रेणुबाला गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि कविन्द्र राणा, चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, जगदेव पाढा, कृष्ण गर्ग, धर्मपाल शांडिल्य, राजबीर शर्मा,जिला महामंत्री सुभाष कश्यप,मानव पुरी, जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, नरेन्द्र सिंह,साहिल मदान, दीपक शर्मा, प्रियंका काठपाल, संयोगिता गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अशोक कुमार, शिवनाथ कपूर, मोनिक गर्ग, मदन गुर्जर, विकास राणा एवं बब्बू मंजूरा सहित अन्य जिला पदाधिकारियों सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पालक एवं प्रभारी मौजूद रहे।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…