<
Categories: हरियाणा

हनीट्रैप सुना था, अब तो हरियाणा में गनीट्रैप-मनीट्रैप भी सुना जा रहा, भाईचारा कावड़ यात्रा कोर्ट केस मामले में पानीपत कोर्ट में पेश हुए नवीन जयहिंद, सरकार पर साधा निशाना

जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद गत वीरवार को भाईचारा कावड़ यात्रा कोर्ट केस मामले में पानीपत कोर्ट में पेश हुए कोर्ट केस में पेशी के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए नवीन जयहिंद ने बताया कि हम पर 2018 में भाईचारा कावड़ यात्रा लेकर आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया था जबकि हमारी कावड़ यात्रा हरियाणा में लोगों के लिए आपसी भाईचारा और नशे के खिलाफ थी।

India News (इंडिया न्यूज), Naveen Jaihind : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद गत वीरवार को भाईचारा कावड़ यात्रा कोर्ट केस मामले में पानीपत कोर्ट में पेश हुए कोर्ट केस में पेशी के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए नवीन जयहिंद ने बताया कि हम पर 2018 में भाईचारा कावड़ यात्रा लेकर आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया था जबकि हमारी कावड़ यात्रा हरियाणा में लोगों के लिए आपसी भाईचारा और नशे के खिलाफ थी।

  • जयहिंद बोले – हरियाणा पुलिस का धन्यवाद जो कावड़ यात्रा के दौरान मुझ पर फर्जी केस किया, इसी वजह से कर रहा हु लोगो के लिए संघर्ष वरना अब तक पहाड़ों में चला जाता

मुकदमा दर्ज ना होता तो शायद ही हम लाखों लोगों का भला कर पाते

जयहिंद ने बताया कि अगर 2018 में हम पर मुकदमा दर्ज ना होता तो शायद ही हम लाखों लोगों का भला कर पाते और हम आज लोगों की समस्याओं को उठाने की बजाए पहाड़ों में होते हमे पुलिस की बदौलत ही लोगों की सेवा करने का मौका मिला।

जयहिंद ने पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए हरियाणा सरकार में मखंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि हमने तो हनी ट्रैप सुना था लेकिन अब तो हरियाणा में गनीट्रैप और मनीट्रैप भी सुना जा रहा है। जयहिंद ने बताया कि मंत्रीट्रैप मामले में जो बातें निकल कर सामने आ रहीं है उसमें बताया जा रहा है कि मंत्री को ब्लैकमेल किया जा रहा है। कितनी हैरानी की बात है कि एक आम पत्रकार ब्लैकमेल कैसे कर सकता है।

मनीट्रैप में 30 पत्रकारों को फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा

जयहिंद ने गोहाना के पत्रकार अरुण कुमार हनीट्रैप कांड मामले को लेकर मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि मनीट्रैप मामले में गोहाना तो एक केंद्र बिंदु है। वहीं अब मनीट्रैप में 30 पत्रकारों को फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। हम पत्रकारों को डराने वाले ओर उन्हें मनीट्रैप में फंसाने वाले नेता नहीं है। वहीं पत्रकार अरुण कुमार की अभी जमानत नहीं हुई है जेल में उसकी जान को खतरा है मैने तो पूरी पत्रकार कौम की आवाज उठाई है, क्योंकि गोहाना में जो मनीट्रैप कांड हुआ है इससे तो कोई भी नेता किसी भी पत्रकार को कभी भी उलझा सकता है।

हरियाणा में कोई विपक्ष है ही नहीं, जो लोगों की आवाज उठाए

जयहिंद ने विपक्ष पर भी सवाल उठाए और कहा कि हरियाणा में कोई विपक्ष है ही नहीं, जो लोगों की आवाज उठाए, विपक्ष तो अभी अपना संगठन मजबूत करने में लगा हुआ है जबकि सरकार का काम है लोगो की सेवा करना और विपक्ष का काम है जनता के मुद्दे उठाना। जयहिंद ने उपराष्ट्रपति द्वारा इस्तीफा देने के मामले पर भी सवालिया निशान लगा दिया जयहिंद ने बताया कि मैने तो कई हाजमोला खा ली लेकिन उपराष्ट्रपति का इस्तीफा हजम ही नहीं हो रहा है वहीं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के लड़के को कानून अधिकारी बनाने के मामले पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार की ये कैसी नीति है जिसमें की छोरी छेड़ो और इनाम ओर पद पाओ।

घायल कार सवार को समय रहते जान बच गई

जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद वीरवार को पानीपत कोर्ट में भाईचारा कांवड़ यात्रा मामले की तारीख को लेकर पानीपत कोर्ट में पेशी पर जा रहे थे। जब पानीपत में पुल पर चढ़े तो उनके आगे चल रही एक गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया, जिसके बाद नवीन जयहिंद और उसके साथियों ने मिलकर सड़क हादसे में घायल कार सवाल इंसान को देवदूत बनकर सीपीआर देते और समय रहते उपचार के लिए घायल कार सवार को हॉस्पिटल में दाखिल कराया, जिससे घायल कार सवार को समय रहते जान बच गई।

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST