<
Categories: हरियाणा

एससी महिला सरपंच ने चेयरमैन पर लगाए मानसिक प्रताड़ना व जातिगत भेदभाव के आरोप, चेयरमैन बोले- आरोप बेबुनियाद, बचपन में मेरी स्टूडेंट रही, मेरी बेटी के समान

पानीपत जिले के इसराना उपमंडल के गांव सींक की दलित महिला सरपंच ने ब्लॉक समिति के चेयरमैन पर जातिगत भेदभाव, दुर्व्यवहार व मानसिक प्रताड़ना करने के आरोप लगाए है। जिसकी शिकायत महिला सरपंच ने समाधान शिविर के माध्यम से डीसी पानीपत को दी है। गांव सींक की महिला सरपंच नीलम ने शिकायत में बताया है कि वह गांव सींक की मौजूदा सरपंच है और एससी जाति से संबंध रखती है और सरपंची के कार्यों का  पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ निर्वहन कर रही है।

India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : पानीपत जिले के इसराना उपमंडल के गांव सींक की दलित महिला सरपंच ने ब्लॉक समिति के चेयरमैन पर जातिगत भेदभाव, दुर्व्यवहार व मानसिक प्रताड़ना करने के आरोप लगाए है। जिसकी शिकायत महिला सरपंच ने समाधान शिविर के माध्यम से डीसी पानीपत को दी है। गांव सींक की महिला सरपंच नीलम ने शिकायत में बताया है कि वह गांव सींक की मौजूदा सरपंच है और एससी जाति से संबंध रखती है और सरपंची के कार्यों का  पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ निर्वहन कर रही है।

चेयरमैन ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए काफी विकास कार्यों में काफी गड़बड़झाला किया

गांव सींक निवासी हरपाल सिंह भी इसराना ब्लाक समिति में चेयरमैन के पद है। और उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए काफी विकास कार्यों में काफी गड़बड़झाला किया है। और सरकार के राजस्व में भारी हानि पहुंचाई है। इसके साथ  डीडीपीओ राजेश शर्मा भी शामिल हैं, जो कि फिलहाल बीडीपीओ इसराना का कार्यभार संभाल रहे हैं। चेयरमैन हरपाल सिंह ने स्वर्ण जाति से सम्बन्ध रखता है, इसने मेरा कई  बार सार्वजनिक तौर पर अपमान किया है।

आए दिन सस्पेंड करवाने की धमकी देता

मुझे आए दिन सस्पेंड करवाने की धमकी देता है, जिसको मैं काफी समय से झेल रही हूं। यह सामाजिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा है। मेरे द्वारा किए गए विकास कार्यों में भी जानबूझकर बाधा डालता है, जिसकी वजह से मेरी इसराना ब्लाक में कोई सुनवाई नहीं हो रही। सरपंच नीलम ने प्रशासन से मांग की है, इसके कार्यकाल के दौरान किए विकास कार्यों की जांच करवाई जाए। और इसके खिलाफ दुर्व्यवहार, जातीय भेदभाव और मानसिक प्रताड़ना में कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाए।

हमारे गांव की सरपंच नीलम की बातें बेबुनियाद : चेयरमैन हरपाल मलिक

इसराना ब्लॉक समिति चेयरमैन हरपाल मलिक का कहना है हमारे गांव की सरपंच नीलम की बातें बेबुनियाद है। गांव के विकास कार्यों के लिए चर्चा करते हुए मैं उसको बेटी बोलकर बात करता हूं। गांव के प्राइवेट स्कूल में मेरी शिष्या भी रह चुकी है मेरे ऊपर लगे आरोप निराधार हैं।  

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST