इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने 2025 सत्र के पीएचडी कार्यक्रम के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो उम्मीदवार ओपन यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने का विचार कर रहे हैं वो इग्नू की आधिकारिक प्रवेश पोर्टल https://ignou-phd.samarth.edu.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
India News (इंडिया न्यूज), IGNOU PhD Entrance Exam : इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने 2025 सत्र के पीएचडी कार्यक्रम के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो उम्मीदवार ओपन यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने का विचार कर रहे हैं वो इग्नू की आधिकारिक प्रवेश पोर्टल https://ignou-phd.samarth.edu.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इग्नू ने अंग्रेजी, हिंदी, वाणिज्य, शिक्षा, प्रबंधन, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, विधि, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान और जैसे 24 विषयों के लिए पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणियों अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग- गैर-क्रीमी लेयर/दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
जिन लोगों ने पहले ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) उत्तीर्ण कर ली है, उन्हें सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और इंटरव्यू के आधार पर ही उनका दाखिला होगा लेकिन समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना उनके लिए भी अनिवार्य है। पूरे देश के निर्दिष्ट केंद्रों पर आयोजित इस तीन घंटे की परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू -एमसीक्यू) होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और संबंधित विषय-विशिष्ट शोध समितियों द्वारा आयोजित साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों को न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपने आप को रजिस्टर्ड करें फिर आप अपनी शैक्षणिक, व्यक्तिगत और शोध संबंधी सारी जानकारी फॉर्म में भरें, इसके बाद आप जरूरी डॉक्यूमेंट की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करिए।
अब आप ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से एडमिशन फीस की पेमेंट करें। उसके बाद फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें। उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी के लिए 1000 रुपये फीस निर्धारित की गई है और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये फीस निर्धारित की गई है।
Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई शूटिंग के बारे में जानकारी…
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…