हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली में गांव सुकेरा खेड़ा गांव में एक देवर ने जमीनी विवाद के चलते कुल्हाड़ी से वार कर अपनी ही भाभी की हत्या कर दी। मृतका के परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्जे में लेकर डबवाली के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
India News (इंडिया न्यूज), Brother-In-Law Killed His Own Sister-In-law : हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली में गांव सुकेरा खेड़ा गांव में एक देवर ने जमीनी विवाद के चलते कुल्हाड़ी से वार कर अपनी ही भाभी की हत्या कर दी। मृतका के परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्जे में लेकर डबवाली के नागरिक अस्पताल में भेज दिया।
पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार डबवाली खंड के गांव सुकेरा खेड़ा के पास आसा खेड़ा रोड पर बनी एक ढाणी में महिला अकेली रहती थी। मृतका राममूर्ति और उसके पति गुरमेश के बीच ज़मीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। महिला अपने पति व दोनों बच्चों से अलग एक मकान में उसी ढाणी में रहती थी और मामला कोर्ट में विचाराधीन भी है।
महिला अपने पति से अपने हिस्से की जमीन लेने की जिद करती थी और अकेली रहकर दूध बेचकर अपना गुज़ारा करती थी। वहीं बताया है कि इस विवाद में कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। देवर ने गुस्से में आकर अपनी भाभी राममूर्ति पर कुल्हाड़ी से एक के बाद एक वार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों के आधार पर आरोपी देवर और पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…
Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…
IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…
Bihar News: पटना में शक ने पति को बनाया जासूस! GPS के जरिए पत्नी की…
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…
Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…