थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत गांव धर्मगढ़ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। वहीं पर मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला सोमवार की शाम के समय का है।
India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत गांव धर्मगढ़ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। वहीं पर मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला सोमवार की शाम के समय का है।
चचेरे भाई रवि निवासी गांव सिंघड़ा ने बताया कि उसकी बहन सुदेश की शादी करीब डेढ़ साल पहले धर्मगढ़ निवासी विक्रम के साथ हुई थी। सोमवार शाम के समय उन्हें सूचना दी गई कि उनकी लड़की बोल नहीं रही हैं इसलिए वह आकर देख लें। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे वहां पर पहुंचे तो उन्हें स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया कि उसकी मौत किस कारण से हुई हैं। मंगलवार को जब वह शव के पास से बर्फ हटाने लगे तो उन्हें गले पर निशान दिखाई दिए।
उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं पर मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि ससुराल पक्ष की ओर से शव लेने के लिए अस्पताल में कोई नहीं आया है। जांच कर्मी का कहना है कि मायका पक्ष की ओर से मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
Silver Price 25 Nov 2026: आज चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई…
Aaj Ka Love Rashifal 25 November 2026 Love Horoscope: राशिफल के अनुसार बुधवार (25 नवंबर…
Delhi Preet Vihar Cafe Gangrape Case : पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सभी आरोपियों को जानती…
Yash Maheshwari Apology On Sindoor Joke : स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी छठ पूजा और बिहार…
Vaibhav Suryavanshi: टीम की जीत में अहम योगदान देने वाले वैभव ने कई रिकॉर्ड बनाए.…
Meerut News: मेरठ के आबूलेन स्थित होटल में युवती के बचाओ-बचाओ चिल्लाने से हड़कंप मच…