<
Categories: हरियाणा

सिरसा के डबवाली में देवर ने कुल्हाड़ी से कर दी ‘अपनी ही भाभी’ की हत्या, घर में अकेली रहती थी महिला, आरोपी मौके से फरार

हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली में गांव सुकेरा खेड़ा गांव में एक देवर ने जमीनी विवाद के चलते कुल्हाड़ी से वार कर अपनी ही भाभी की हत्या कर दी। मृतका के परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्जे में लेकर डबवाली के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

India News (इंडिया न्यूज), Brother-In-Law Killed His Own Sister-In-law : हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली में गांव सुकेरा खेड़ा गांव में एक देवर ने जमीनी विवाद के चलते कुल्हाड़ी से वार कर अपनी ही भाभी की हत्या कर दी। मृतका के परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्जे में लेकर डबवाली के नागरिक अस्पताल में भेज दिया।

खेड़ा रोड पर बनी एक ढाणी में महिला पति व बच्चों से अलग अकेली रहती थी

पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी अनुसार डबवाली खंड के गांव सुकेरा खेड़ा के पास आसा खेड़ा रोड पर बनी एक ढाणी में महिला अकेली रहती थी। मृतका राममूर्ति और उसके पति गुरमेश के बीच ज़मीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। महिला अपने पति व दोनों बच्चों से अलग एक मकान में उसी ढाणी में रहती थी और मामला कोर्ट में विचाराधीन भी है।

देवर ने गुस्से में आकर अपनी भाभी राममूर्ति पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया

महिला अपने पति से अपने हिस्से की जमीन लेने की जिद करती थी और अकेली रहकर दूध बेचकर अपना गुज़ारा करती थी। वहीं बताया है कि इस विवाद में कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। देवर ने गुस्से में आकर अपनी भाभी राममूर्ति पर कुल्हाड़ी से एक के बाद एक वार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों के आधार पर आरोपी देवर और पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST