हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सीईटी परीक्षा इस बार प्रदेश सरकार के प्रभावी प्रबंधन और बेहतरीन सुविधाओं के चलते युवाओं के लिए एक उत्सव का रूप ले चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को चार दिन की निशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है — जो कि अपने आप में एक अनूठी और सराहनीय पहल है।
प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), CET Exam : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सीईटी परीक्षा इस बार प्रदेश सरकार के प्रभावी प्रबंधन और बेहतरीन सुविधाओं के चलते युवाओं के लिए एक उत्सव का रूप ले चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को चार दिन की निशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है — जो कि अपने आप में एक अनूठी और सराहनीय पहल है।
इस सुविधा से खासकर उन परिवारों को राहत मिली है जो अब तक अपने बच्चों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए निजी साधनों का इंतजाम करने में दिन-रात लगे रहते थे। पहले जहाँ कई अभिभावक मोटरसाइकिल, स्कूटर या किराए के वाहनों का इंतजाम करते थे, वहीं अब सरकार द्वारा प्रदान की गई सुविधा से उन्हें बड़ी राहत मिली है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभिभावकों और परीक्षार्थियों को इस पहल ने काफी सहारा दिया है। महिला परीक्षार्थियों और उनके परिजनों के लिए भी सरकार ने निशुल्क बस सेवा प्रदान की है, जिससे उनके चेहरों पर संतोष और सुरक्षा की झलक साफ देखी गई।
मुख्यमंत्री के आह्वान पर इस बार न केवल प्रशासन बल्कि सामाजिक संस्थाओं ने भी परीक्षार्थियों के रात्रि ठहराव, भोजन और स्थानीय परिवहन की व्यवस्था धर्मशालाओं के माध्यम से की। यहाँ तक कि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में भी ये संस्थाएँ सक्रिय रहीं। जींद के जुलाना कस्बे से आई रचना ने बताया कि पहली बार ऐसा अनुभव हुआ है कि घर से लेकर परीक्षा केंद्र तक सरकार ने जिम्मेदारी उठाई है। करनाल पहुंचते ही बस सेवा उपलब्ध थी और बिना किसी परेशानी के परीक्षा केंद्र तक समय से पहले पहुँचना संभव हो पाया। रचना के पिता विक्रमजीत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल न केवल सहायक है, बल्कि माता-पिता की बड़ी चिंता भी दूर करती है।
बिशनपुरा गांव के मनीष टांक और ज्योति टांक ने भी सरकार की व्यवस्था पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ नीति से युवाओं का भरोसा शासन व्यवस्था पर और मजबूत हुआ है और परीक्षा में भागीदारी भी पूर्ण रूप से सुनिश्चित हो सकी है।
गांव हेमदा के पास बाइक से गिरने की सूचना पर ईआरवी-429 मौके पर पहुंची और घायल परीक्षार्थी को सिविल अस्पताल करनाल में भर्ती करवाया, जबकि उसकी बहन को समय पर एसपी एस स्कूल करनाल में परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया। प्रीति, कोमल और आंचल ने डायल 112 पर सूचित किया कि ट्रेन तरावड़ी स्टेशन पर रुक गई है और परीक्षा में देरी हो सकती है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने उन्हें लोकेशन से पिक कर तीनों को कुरुक्षेत्र में उनके अलग-अलग परीक्षा केंद्रों तक पहुँचाया।
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…