<
Categories: हरियाणा

हिसार जिले में इनेलो का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन : जिलाध्यक्ष बोले -15 गांव में जलभराव से फसली हुई बर्बाद, किसानों के लिए मुफ्त बिजली व मुआवजा दे सरकार

हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल की बास तहसील में आज इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने बास तहसील परिसर में इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जलभराव से प्रभावित गांव की स्थिति पर चिंता जताई व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

India News (इंडिया न्यूज), INLD Protests Against Government In Hisar : हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल की बास तहसील में आज इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने बास तहसील परिसर में इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जलभराव से प्रभावित गांव की स्थिति पर चिंता जताई व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता इनेलो जिला अध्यक्ष सतपाल काजला ने की जबकि इस मौके पर इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान भी प्रदर्शन में शामिल रहे। 

किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से खराब चल रही

इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान ने कहा कि बास तहसील के अंतर्गत आने वाले लगभग 15 गांव में भारी बारिश के चलते खेतों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से व सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है। न ही किसी ने सुध ली है। किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से खराब चल रही है अब बारिश ने उनकी कमर तोड़ दी है सरकार जल्द से जल्द किसानों की सुध ले नहीं तो इनेलो पार्टी प्रदेश भर में आंदोलन खड़ा करेगी। 

पानी की तत्काल निकासी की जाए खराब हुई फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए

उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में जलभराव है वहां से पानी की तत्काल निकासी की जाए खराब हुई फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए और किसानों का 1 साल का बिजली बिल भी माफ किया जाए अगली फसल की बुवाई के लिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और समय रहते खाद बीज की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यदि किसान का बेटा है तो किसानों की समस्या को सुने उन्होंने सीईटी एग्जाम के बारे में बोलते हुए कहा कि सी व ग्रुप डी की भर्ती में सरकार दखलंदाजी नहीं करती लेकिन जो बड़ी पोस्ट है, वह सरकार आरएसएस के इशारे पर या पैसे लेकर उन पदों पर भर्ती की जा रही है। 

Recent Posts

IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में बड़ा उलटफेर, ईशान किशन की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…

Last Updated: October 24, 2026 13:06:34 IST

Mumbai Indians Head Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच; नाम सुन सब दंग

Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…

Last Updated: October 24, 2026 12:38:54 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST