<
Categories: हरियाणा

जींद के यूट्यूबर पर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज, डिप्टी स्पीकर डॉ मिड्ढा के मीडिया सलाहकार ने रुपए मांगने और भ्रामक खबर फैलाने के लगाए आरोप

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा के मीडिया सलाहकार ने एक यूट्यूबर पर ब्लैकमेल कर रुपये मांगने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने, छवि खराब करने की कोशिश के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए यू टयूबर के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।

India News (इंडिया न्यूज), Blackmailing Case Registered Against YouTuber : एक यूट्यूबर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा के मीडिया सलाहकार ने ब्लैकमेल कर रुपये मांगने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने, छवि खराब करने की कोशिश के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए यू टयूबर के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।

डिप्टी स्पीकर के खिलाफ झूठी व भ्रामक खबरें फैला कर छवि खराब करने का प्रयास कर रहा

सोमवार को जानकारी देते हुए जींद के सेतियान मोहल्ला निवासी सन्नी मग्गू ने जींद शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विधानसभा डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा के मीडिया सलाहकार के रूप में कार्यरत है। सोशल मीडिया पर सिटी न्यूज और हरियाणा रिपोर्ट के नाम से पेज है। इस पेज का एडमिन यूट्यूबर पिछले कई दिनों से भाजपा सरकार और डिप्टी स्पीकर के खिलाफ झूठी व भ्रामक खबरें फैला कर छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है। 

रुपये की मांग करते हुए धमकी दी थी कि अगर रुपये नहीं दिए तो वह झूठी खबरें फैलाएगा

यह यूटयूबर कुछ दिन पहले उससे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भी मिला था और उसने रुपये की मांग करते हुए धमकी दी थी कि अगर रुपये नहीं दिए तो वह झूठी खबरें फैलाएगा। 18 जुलाई 2025 को विधानसभा की निगरानी कमेटी डॉ. कृष्ण मिड्ढा के नेतृत्व में जांच के लिए हिसार के आदमपुर गई थी। वहां भी इस यूट्यूबर ने झूठी खबर चलाई और वीडियो को एडिट कर के तोड़ मरोड़ कर दिखाया गया। 27 जुलाई को भी इस यू ट्यूबर ने डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा का फोटो लगा कर दारू पार्टी जैसे आयोजन की खबर चलाई।

इस आयोजन से डिप्टी स्पीकर का कोई लेना देना नहीं

जबकि इस आयोजन से डिप्टी स्पीकर का कोई लेना देना नहीं है। यू ट्यूबर ने धमकी दी है कि अगर उसे रुपये नही दिए गए तो वह किसी भी हद तक जा सकता है। भविष्य में वह महिला से संबंधित पोस्ट डाल कर भी बदनाम कर सकता है। शहर थाना पुलिस ने मीडिया सलाहकार सन्नी की शिकायत पर यूट्यूबर के खिलाफ धमकी देकर रुपये मांगने, ब्लैकमेल करने, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST