रियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने रविवार को पानीपत के इसराना विधानसभा के अलूपुर गांव में स्थित बूथ नंबर 109 पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम का यह 124 वां एपिसोड था।
India News (इंडिया न्यूज), Mann Ki Baat : हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने रविवार को पानीपत के इसराना विधानसभा के अलूपुर गांव में स्थित बूथ नंबर 109 पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर मन की बात कार्यक्रम को सुना।
मन की बात कार्यक्रम का यह 124 वां एपिसोड था। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम देश में भी सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा के प्रसार का एक अनूठा प्रभावी माध्यम है।
मन की बात कार्यक्रम अब हिंदी के अलावा पंजाबी सहित अनेक भारतीय भाषाओं और कई वैश्विक भाषाओं में भी आकाशवाणी द्वारा प्रसारित किया जाता है। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की है। पीएम मोदी ने साइंस से लेकर आत्मनिर्भर भारत और आजादी की लड़ाई से लेकर देशभर के किलों की बात की।
पीएम नरेंद्र मोदी ने इसके अलावा भी कई अहम बातें देश के सामने रखीं। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की बातों को प्रभावी रूप से देश वासियों के समक्ष रखा है। स्वच्छ भारत मिशन को जल्द 11 साल पूरे होंगे, लेकिन इसकी ताकत और जरूरत आज भी वैसी ही है। लोग इसे अपना फर्ज मानते हैं, यही असली जनभागीदारी है।
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…