<
Categories: हरियाणा

जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को अमेरिका में नेशनल पेरेंट्स डे पर यूपीएफ ने बेस्ट पैरेंट्स अवार्ड से किया सम्मानित, पूरे विश्व से 21 हस्तियों को किया सम्मानित

यूएनओ से मान्यता प्राप्त संगठन यूनिवर्सल पीस फेडरेशन द्वारा नेशनल पेरेंट्स डे पर अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी स्थित प्रतिष्ठित ‘द वाशिंगटन टाइम्स’ भवन में एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में विभिन्न देशों से सिलेक्ट किए 21 प्रतिनिधि पैरेंट्स को सम्मानित किया गया।

प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Jathedar Baljit Singh Daduwal Honoured With Best Parents Award : यूएनओ से मान्यता प्राप्त संगठन यूनिवर्सल पीस फेडरेशन द्वारा नेशनल पेरेंट्स डे पर अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी स्थित प्रतिष्ठित ‘द वाशिंगटन टाइम्स’ भवन में एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में विभिन्न देशों से सिलेक्ट किए 21 प्रतिनिधि पैरेंट्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धर्म प्रचार हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष व शिरोमणि अकाली दल (आज़ाद) के अध्यक्ष जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल एम्बेसडर फॉर पीस को सिख धर्म तथा भारत के प्रतिनिधि के रूप में विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

  • जत्थेदार दादूवाल ने भारत तथा सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व किया

इस संस्था के विश्व के 172 देशों में कार्यालय

उन्हें यह सम्मान उनकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की गई सेवाओं, समाज में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु किए गए योगदान के साथ एक अच्छे पेरेंट्स के रूप में कार्य करने के लिए प्रदान किया गया। यह जानकारी यूनिवर्सल पीस फेडरेशन की वाइस प्रेजिडेंट टूमिको डुगान ने बताया कि कार्यक्रम में मौजूद अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने जत्थेदार दादूवाल की धर्म और मानवता के क्षेत्र में की जा रही सेवाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सल पीस फेडरेशन विश्व शांति के क्षेत्र में कार्य करती हैं। इस संस्था का मुख्यालय साउथ कोरिया में हैं। इस संस्था के विश्व के 172 देशों में कार्यालय हैं। जहां से वे विश्व शांति का काम करते हैं। 

यह सिख धर्म की शिक्षाओं और गुरु साहिबान के दिखाए मार्ग का ही परिणाम

आपको बता दे कि यूथ पीस फेडरेशन द्वारा जत्थेदार दादूवाल को इससे पहले वर्ष 2024 में ‘शांति का दूत घोषित किया गया था, और वे इस सम्मान को प्राप्त करने वाले एकमात्र सिख प्रचारक हैं। यह सम्मान न केवल सिख समुदाय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने वाला एक महत्वपूर्ण क्षण भी है। जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने इस सम्मान को प्राप्त करते हुए कहा कि यह सिख धर्म की शिक्षाओं और गुरु साहिबान के दिखाए मार्ग का ही परिणाम है। 

कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व में पारिवारिक मूल्यों, धार्मिक सहिष्णुता और शांति को बढ़ावा देना

कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व में पारिवारिक मूल्यों, धार्मिक सहिष्णुता और शांति को बढ़ावा देना रहा, जिसमें जत्थेदार दादूवाल जैसी शख्सियतों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गरिमा प्रदान की। इस समागम में औरों के अलावा सुबेक सिंह मुलतानी अटार्नी ऑफ ला यूएसए, जत्थेदार चरण सिंह प्रेमपुरा अध्यक्ष एनआरआई विंग यूएसए,सिख चिंतक डॉ. सुरेंद्र सिंह गिल को चेयरमैन इंटरनेशनल फोरम यूएसए भी उपस्थित थे।

Recent Posts

सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गाड़ी पर दिखा पार्टी का स्टिकर

Saifai Viral Video: मैनपुरी के सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का कथित आपत्तिजनक…

Last Updated: September 20, 2026 23:25:44 IST

क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Mohammed shami jayant chaudhary meeting: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी से…

Last Updated: September 20, 2026 22:29:25 IST

वो तुम्हारी पत्नी है… सलमान ने कटरीना के लिए लिया स्टैंड तो विक्की कौशल पर भड़के लोग, जमकर किया ट्रोल

Katrina Kaif trolling: सलमान खान के ‘बिग बॉस’ वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग और…

Last Updated: September 20, 2026 21:52:54 IST

एक तरफ जेल में इमरान खान का मेडिकल चेकअप, दूसरी तरफ बहन अलीमा हिरासत में… क्या है पूरा मामला?

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल…

Last Updated: September 20, 2026 20:56:03 IST

तमन्ना का फिर दिखा डांस का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘ठुम्मक ठुम्मक’ में मचाया धमाल

Thummak Thummak song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' के नए डांस…

Last Updated: September 20, 2026 20:21:15 IST

पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और शादी का वादा…मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए सौरव गुर्जर

Saurav Gurjar complaint: 'महाभारत' के भीम और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला की…

Last Updated: September 20, 2026 20:04:24 IST