हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा स्कूल के पाठ्यक्रम में बच्चों को हमारी वीर गाथाओं के संबंध में पढ़ाए जाने को लेकर किया गया प्रयास अच्छा व सराहनीय है।
India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा स्कूल के पाठ्यक्रम में बच्चों को हमारी वीर गाथाओं के संबंध में पढ़ाए जाने को लेकर किया गया प्रयास अच्छा व सराहनीय है।
विज आज अंबाला छावनी स्थित शास्त्री कॉलोनी में अपने बूथ नम्बर 136 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के एपिसोड नंबर-124 को अपने साथियों/कार्यकर्ताओं के साथ सुनने के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज ने कहा कि ‘‘ये बहुत ही अच्छा प्रयास एनसीईआरटी ने किया है कि हमारी वीर गाथाओं जैसे कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमने किस प्रकार से पाकिस्तान के दांत खट्टे किए हैं। किस प्रकार से हमने आतंकवादियों के अड्डों को उड़ाया है, के बारे में हमारे स्कूलों में छात्रों को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी वीर गाथाओं के बारे में स्कूलों में छात्रों को शुरू से ही ज्ञान दिया जाना चाहिए’’।
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…