<
Categories: हरियाणा

श्री हरमिंदर साहिब को उड़ाने की धमकी पर जत्थेदार दादूवाल ने जताई गहरी चिंता, केंद्र सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

India News (इंडिया न्यूज), Shri Sachkhand Sahib Harminder Sahib :  देश और दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक स्थलों में शुमार श्री सचखंड साहिब हरमिंदर साहिब को लेकर मिली धमकी को लेकर सिख समाज में गहरी चिंता का माहौल है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के धर्म प्रचार चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने इसे देश की शांति के लिए गंभीर खतरा बताते हुए केंद्र और पंजाब सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Shri Sachkhand Sahib Harminder Sahib :  देश और दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक स्थलों में शुमार श्री सचखंड साहिब हरमिंदर साहिब को लेकर मिली धमकी को लेकर सिख समाज में गहरी चिंता का माहौल है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के धर्म प्रचार चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने इसे देश की शांति के लिए गंभीर खतरा बताते हुए केंद्र और पंजाब सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तीन दिनों में पांच बार ई-मेल के माध्यम से धमकियां भेजी गई

जत्थेदार दादूवाल ने कहा कि बीते तीन दिनों में पांच बार ई-मेल के माध्यम से धमकियां भेजी गई हैं, जो यह दर्शाता है कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर पंजाब और देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्री हरमिंदर साहिब ऐसा स्थान है जहां देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं और भाईचारे का संदेश पाते हैं। उन्होंने चेताया कि यह धमकियां केवल एक धार्मिक स्थल के खिलाफ नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता और भाईचारे के विरुद्ध हमला हैं।

इस पूरे मामले को गंभीरता से लें और हरमिंदर साहिब की सुरक्षा को अभेद बनाया जाए

ऐसे तत्वों को बेनकाब करना सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी है। दादूवाल ने पंजाब पुलिस, खुफिया एजेंसियों और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस पूरे मामले को गंभीरता से लें और हरमिंदर साहिब की सुरक्षा को अभेद बनाया जाए। उन्होंने आम जनता से शांति और संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि साजिश करने वालों को समाज कभी सफल नहीं होने देगा।

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST