<
Categories: हरियाणा

मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए करनाल रेंज के सिपाहियों ने दी बी-1 परीक्षा, तीनों जिलों के 578 पुरुष व महिला सिपाहियों ने लिया परीक्षा में भाग

सिपाही से मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए पुलिस कर्मचारियों की बी-1 परीक्षा हुई। पुलिस विभाग में अनुसंधान अधिकारी बनाने के लिए विशेष प्रकार का कोर्स कराया जाता है। करनाल रेंज के पुलिसकर्मियों की बी-1 परीक्षा का आयोजन समालखा स्थित पाइट कॉलेज की कंप्यूटर लैब में ऑनलाइन हुआ। परीक्षा केंद्र में करनाल रेंज के अंतर्गत आने वाले जिला पानीपत, करनाल व कैथल के महिला व पुरुष सिपाहियों ने पदोन्नति की परीक्षा दी।

India News (इंडिया न्यूज), Karnal Range Constables B-1 Exam : सिपाही से मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए पुलिस कर्मचारियों की बी-1 परीक्षा हुई। पुलिस विभाग में अनुसंधान अधिकारी बनाने के लिए विशेष प्रकार का कोर्स कराया जाता है। करनाल रेंज के पुलिसकर्मियों की बी-1 परीक्षा का आयोजन समालखा स्थित पाइट कॉलेज की कंप्यूटर लैब में ऑनलाइन हुआ। परीक्षा केंद्र में करनाल रेंज के अंतर्गत आने वाले जिला पानीपत, करनाल व कैथल के महिला व पुरुष सिपाहियों ने पदोन्नति की परीक्षा दी।

पानीपत से 204, करनाल से 206 व कैथल से 169 पुलिसकर्मियों ने परीक्षा दी

रविवार को आयोजित की गई परीक्षा में उच्च अधिकारियों की देख-रेख में तीनों जिलों के 578 पुरुष व महिला सिपाहियों ने बी-1 परीक्षा पास करने के लिए टेस्ट दिया। जिला पानीपत से 204 पुलिसकर्मी परीक्षा में बैठे, करनाल से 206 व कैथल से 169 पुलिसकर्मियों ने परीक्षा दी। करनाल रेंज में परीक्षा के लिए डा. एम रवि किरण आईपीएस अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल मंडल करनाल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। जिनकी देखरेख में परीक्षा हुई।

मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए एक प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है

डा. एम रवि किरण आईपीएस अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल मंडल करनाल ने बताया कि पुलिस विभाग में सिपाही से मुख्य सिपाही पद की पदोन्नति के लिए कुछ नियम निर्धारित हैं। इन नियमों के अनुसार जिन पुलिस सिपाहियों की सर्विस 5 साल पूरी हो जाती है और सर्विस रिकार्ड अच्छा है उनको मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए एक प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। 

पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर बी-1 परीक्षा कराई जा रही

इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर आईपीएस के निर्देशानुसार सिपाही से मुख्य सिपाही पद की पदोन्नति की तैयारी के लिए पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर बी-1 परीक्षा कराई जा रही है। इस फाइनल परीक्षा से पूर्व करनाल रेंज के सभी योग्य सिपाहियों का मॉक टेस्ट 3 अगस्त को कराया गया था। बी-1 में फाइनल सेलेक्शन के बाद पुलिस कर्मचारियों को 6 माह के लिए पुलिस अकादमी मधुबन या अन्य पुलिस ट्रेनिग सेंटरों में कोर्स के लिए भेजा जाता हैं।

इस बी-1 परीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया था

ट्रेनिग के दौरान उन्हें कानूनी पढ़ाई के साथ-साथ समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी भूमिका, केसों का अनुसंधान, निष्पक्ष कार्यशैली के बारे में पढ़ाया जाता है। इस बी-1 परीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें डा. एम रवि किरण आईपीएस अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल मंडल करनाल की अध्यक्षता में परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। बी-1 परीक्षा की कमेटी में पुलिस अधीक्षक करनाल गंगाराम पूनीया आईपीएस, एएसपी कुरूक्षेत्र प्रतीक गहलोत आईपीएस को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया हैं।

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST