<
Categories: हरियाणा

कुमारी सैलजा बोलीं – लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों पर कांग्रेस का स्पष्ट रुख, चुनाव आयोग तथ्यों पर दे पारदर्शी जवाब

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि भारत का लोकतंत्र पारदर्शिता, निष्पक्षता और जनता के विश्वास पर टिका है। इसी मूल भावना के तहत नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी ने वोट चोरी के गंभीर मुद्दे को देश के सामने रखा है। यह कोई कल्पना या भावनात्मक बयान नहीं, बल्कि छह महीने की गहन जांच और स्वयं चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक दस्तावेजों के आधार पर सामने आया तथ्य है। कांग्रेस चुनाव आयोग से अपेक्षा करती हैं कि वह लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाए और बिना किसी राजनीतिक दबाव के पारदर्शी जांच व जवाबदेही सुनिश्चित करे।

India News (इंडिया न्यूज), Kumari Selja :  सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि भारत का लोकतंत्र पारदर्शिता, निष्पक्षता और जनता के विश्वास पर टिका है। इसी मूल भावना के तहत नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी ने वोट चोरी के गंभीर मुद्दे को देश के सामने रखा है। यह कोई कल्पना या भावनात्मक बयान नहीं, बल्कि छह महीने की गहन जांच और स्वयं चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक दस्तावेजों के आधार पर सामने आया तथ्य है। कांग्रेस चुनाव आयोग से अपेक्षा करती हैं कि वह लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाए और बिना किसी राजनीतिक दबाव के पारदर्शी जांच व जवाबदेही सुनिश्चित करे।

हमारी स्पष्ट मांग

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के मूल लोकतांत्रिक सिद्धांत पर गंभीर आघात है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए पारदर्शी व अद्यतन मतदाता सूची अनिवार्य है। हमारी स्पष्ट मांग है चुनाव आयोग डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करे, ताकि जनता और राजनीतिक दल स्वयं उसका ऑडिट कर सकें। 

यह मामला किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि हर मतदाता के अधिकार, लोकतंत्र की साख का

यह लड़ाई हर नागरिक के अधिकार और विश्वास की रक्षा की है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस स्पष्ट करना चाहती है कि प्रत्येक तथ्य ठोस दस्तावेज़ी प्रमाणों और शोध के साथ रखा गया है। यह मामला केवल किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि हर भारतीय मतदाता के अधिकार और लोकतंत्र की साख का है। सवाल यह है कि क्या हमारे मतदाता का वोट सुरक्षित और गिनती में सही तरीके से शामिल हो रहा है?

चुनाव आयोग लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाए

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि चुनाव आयोग का दायित्व है कि वह इन तथ्यों पर सीधा, तथ्याधारित और पारदर्शी जवाब दे, जनता को स्पष्ट जानकारी मिले कि आयोग ने इस विषय पर क्या कदम उठाए हैं, बहाने, कानूनी तकनीकी शर्तें, हलफऩामे या माफीनामे जैसी मांगें केवल असली मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश हैं।

कांग्रेस चुनाव आयोग से अपेक्षा करती हैं कि वह लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाए और बिना किसी राजनीतिक दबाव के पारदर्शी जांच व जवाबदेही सुनिश्चित करे। लोकतंत्र का सवाल है  जनता को जवाब चाहिए, न कि बहाने।

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST