<
Categories: हरियाणा

करनाल के युवक कीअमेरिका में गोली मारकर हत्या, 2 दिन बाद आना था अपने घर करनाल, परिवार में छाया मातम

करनाल के एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसके चलते करनाल में मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है। आपको बता दे की करनाल के हथलाना गांव का 30 वर्षीय संदीप उर्फ संजीव 2016 में डोंकी लगाकर अमेरिका गया था और वहां पर अब कानूनी तरीके से रह रहा था, लेकिन जैसे ही वह अपने घर से खाना खाने के लिए निकलता है तो रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा गोली मारकर उसकी हत्या कर दी जाती है। फिलहाल इस मामले में अमेरिका पुलिस जांच कर रही है।

करनाल, इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Karnal Youth Shot Dead In America : करनाल के एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसके चलते करनाल में मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है। आपको बता दे की करनाल के हथलाना गांव का 30 वर्षीय संदीप उर्फ संजीव 2016 में डोंकी लगाकर अमेरिका गया था और वहां पर अब कानूनी तरीके से रह रहा था, लेकिन जैसे ही वह अपने घर से खाना खाने के लिए निकलता है तो रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा गोली मारकर उसकी हत्या कर दी जाती है। फिलहाल इस मामले में अमेरिका पुलिस जांच कर रही है।

संदीप का छोटा भाई राहुल 2015 में डंकी के रास्ते अमेरिका गया था

संदीप के जीजा सोनू ने बताया कि संदीप के पिता बलबीर प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। उनके तीन बच्चे थे। दो लड़के संदीप, राहुल व एक लड़की है। लड़की की शादी हो चुकी है। संदीप का छोटा भाई राहुल 2015 में डंकी के रास्ते अमेरिका गया था। इसके बाद 2016 में संदीप भी अपने भाई के पास चला गया था। दोनों भाइयों ने अमेरिका में अपना ही ट्रांसपोर्ट का काम शुरू किया हुआ था।

Knl1

अब उसे 26 जुलाई को घर माता पिता से मिलने के लिए आना था

वहां पर उसके 18 से 19 ट्रक चल रहे थे। उसका अच्छा खासा काम चल रहा था। 2024 में संदीप को ग्रीन कार्ड मिल गया था। अब उसे 26 जुलाई को घर माता पिता से मिलने के लिए आना था। घर में खुशियां थी कि संदीप घर आ रहा है। लेकिन उन्हें क्या पता था कि दो दिन पहले ही उसके मौत की सूचना उन्हें मिलेगी। लेकिन इस घटना से अब परिवार पर एकदम से अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

संदीप रेस्टोरेंट से खाना लेने के लिए गया था

स्वजनों के अनुसार उन्हें सुबह सूचना मिली कि अमेरिका में रात के करीब सात बजे हुए थे तो संदीप रेस्टोरेंट से खाना लेने के लिए गया था। रास्ते में उसे गोली मार दी। अभी कारणों को पता नहीं चला है। वहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्वजनों की अपील है कि संदीप का शव भारत लाया जाए, ताकि वह उसका अंतिम संस्कार कर सके।
 

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST