<
Categories: हरियाणा

कुमारी सैलजा का बड़ा बयान : बिहार की जनता भाजपा और पीएम के बहकावे में आने वाली नहीं, कहा-130वां संविधान संशोधन विधेयक लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार

सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि बिहार की जनता को यह याद रखना होगा कि पिछली बार भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री ने कितने बड़े-बड़े वादे किए थे अगर इन लोगों ने बिहार में विकास कार्य किए होते तो आज वहां के लोगों को अपनी धरती छोड़कर पेट भरने के लिए दूसरे राज्यों में जाकर काम न करना पड़ता। वहां की जनता अब सब कुछ जान चुकी है और इस बार भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है वहां पर महागठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा ने तो हरियाणा की जनता से किए गए वायदे पूरे नहीं किए है।

India News (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि बिहार की जनता को यह याद रखना होगा कि पिछली बार भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री ने कितने बड़े-बड़े वादे किए थे अगर इन लोगों ने बिहार में विकास कार्य किए होते तो आज वहां के लोगों को अपनी धरती छोड़कर पेट भरने के लिए दूसरे राज्यों में जाकर काम न करना पड़ता। वहां की जनता अब सब कुछ जान चुकी है और इस बार भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है वहां पर महागठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा ने तो हरियाणा की जनता से किए गए वायदे पूरे नहीं किए है।

राहुल गांधी की ओर से जारी वोट अधिकार यात्रा में शामिल होकर लौटी सैलजा

वे नरवाना क्षेत्र के गांव जाजनवाला में आयोजित एक समरोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थी। वे बिहार में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से जारी वोट अधिकार यात्रा में शामिल होकर लौटी थी। जाजनवाला में आयोजित कार्यक्रम में कुमारी सैलजा ने प्रदीप नैन के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि प्रदीप का बलिदान कोई भूल नहीं सकता, उनका बलिदान बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। आज के समय को देखते हुए लग रहा है कि हम सभी को देश की रक्षा, एकता और अखंडता के लिए तैयार रहना होगा। 

विभिन्न संस्थाओं की ओर से स्वागत किया गया

इससे पूर्व उनका विभिन्न संस्थाओं की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सरपंच जाजनवाला जनक नैन, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन हवा सिंह नैन,  कुलदीप फौजी, सूरजभान, जयबीर नैन, जगबीर, नरेंद्र कुमार, बलिंद्र कुमार, राजकुमार, पूर्व सरपंच कुलदीप जांगडा, इंद्र सिंह प्रजापति, बलराज सिंह, डा. कुलदीप सिंह, दिलबाग सिंह नांगल, टेकराम नैैन,  टेकराम मलिक, उषा, मीना, चौ. जगरूप सिंह सुरजेवाला, ईश्वर नैन दनौदा, भरत सिंह मलिक, विशाल सिंह, डा. शमशेर सिंह नैन,  अमनदीप बेलरखा, अनिल सग्गू, संदीप लौट आदि मौजूद थे।

जनता को पुराने तरीके से गुमराह करना शुरू कर दिया

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए  कुमारी सैलजा ने कहा कि बिहार में जारी वोट अधिकार यात्रा से भाजपा और उसके सहयोगी दल डर गए है। जब भी चुनाव आता है तो भाजपा को बिहार याद आने लगता है, अगर भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार ने वहां पर विकास कार्य किए होते तो वहां के लोग पलायन को मजबूर न होते। रो

जगार तक उपलब्ध नहीं करवाया गया और रोजगार की तलाश में बिहार के लोगों को अपनी धरती छोड़कर दूसरे राज्यों की ओर रूख करना पडा। भाजपा को जनता से कोई लेना देना नहीं है चुनाव के समय ही भाजपा को जनता की याद आती है। कुमारी सैलजा ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा से भाजपा बुरी तरह से घबरा गई है। मोदी ने फिर से बिहार में आकर डेरा डालकर जनता को पुराने तरीके से गुमराह करना शुरू कर दिया है।

तथ्यों के आधार पर ही प्रश्र उठाए है, जवाब तो अब चुनाव आयोग को ही देना चाहिए

सांसद कुमारी सैलजा कहा कि 130वां संविधान संशोधन विधेयक लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। 30 दिन में किसी को दोषी मानकर उसे उसके पद से हटा दोगे यह कहा तक सही है। अदालतों को भी इस पर संज्ञान लेना चाहिए, यह हर कानून संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ है। एक सवाल के जवाब में कुमारी सैलजा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर तथ्यों के आधार पर ही प्रश्र उठाए है, जवाब तो अब चुनाव आयोग को ही देना चाहिए पर यहां तो अंंधेर गर्दी है उल्टो चोर कोतवाल को ही डांट रहा है।

कुमारी सैलजा ने साफ शब्दों में कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। एक सोची समझी साजिश के तहत चुनाव आयोग बिहार के मतदाताओं के मताधिकार से खिलवाड़ कर रहा है, एक साथ 65 लाख मतदाताओं को वोट देने के अधिकार से ही वंचित कर दिया। पर इस बार बिहार की जनता भाजपा को सबक सिखाकर ही रहेगी।

Recent Posts

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST