<
Categories: हरियाणा

पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने हर वर्ष की भांति इस बार भी ब्रह्माकुमारी बहनों से बंधवाई राखी, मंत्री 32 वर्षों से ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर मनाते हैं रक्षाबंधन का त्यौहार

प्रदेश के विकास एवं पंचायत तथा खनन, भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को जिले के थिराना गांव में स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस दौरान उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों से अपनी कलाई पर राखी बंधवाकर रक्षाबंधन के त्यौहार की प्रदेशवासियों को बधाई भी दी।

India News (इंडिया न्यूज), Panchayat Minister Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत तथा खनन, भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को जिले के थिराना गांव में स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस दौरान उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों से अपनी कलाई पर राखी बंधवाकर रक्षाबंधन के त्यौहार की प्रदेशवासियों को बधाई भी दी।

यह त्यौहार सिर्फ रिश्तों से ही नहीं बल्कि आत्मा से भी जुड़ा हुआ

कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक ही नहीं बल्कि आत्मा की सुरक्षा का भी उत्सव है। यह त्यौहार सिर्फ रिश्तों से ही नहीं बल्कि आत्मा से भी जुड़ा हुआ होता है। पंवार ने कहा कि वह ब्रह्मकुमारी आश्रम में लगातार तीन दशकों से इस त्यौहार पर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज बीते वर्षों की भांति 32वें वर्ष भी ब्रह्मकुमारी आश्रम में बहनों से राखी का धागा बंधवाने आया हूं।

Panchayat Minister Krishna Lal Panwar 1

समय-समय पर आना मेरे लिए एक परंपरा ही नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक कर्तव्य बन चुका

कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान आज न केवल भारत के कोने-कोने में, बल्कि विश्व के 120 से अधिक देशों में मानवता का कल्याण कर अलख जगा रहा है। इस संस्थान में समय-समय पर आना मेरे लिए एक परंपरा ही नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक कर्तव्य बन चुका है। उन्होंने कहा कि जब ये ब्रह्मकुमारी बहनें मुझे राखी बांधती हैं, तो यह धागा मुझे नई दिव्य ऊर्जा और ईश्वरीय आशीर्वाद भी देता है। 

बहनों के समाज के हर कमजोर, उपेक्षित और पीड़ित वर्ग की रक्षा करना भी हमारी अहम जिम्मेदारी

ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण, जलवायु परिवर्तन एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार में किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय कर रहे है। उन्होंने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि राखी का त्यौहार हमें यह भी याद दिलाता है कि बहनों के साथ-साथ समाज के हर कमजोर, उपेक्षित और पीड़ित वर्ग की रक्षा करना भी हमारी अहम जिम्मेदारी है।

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST