करनाल-पानीपत मार्ग पर एक हरियाणा रोडवेज बस का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह रोड के डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा कल्याण फार्म हाउस के नजदीक हुआ। सौभाग्य से इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।
प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Accident On Karnal-Panipat Road : करनाल-पानीपत मार्ग पर एक हरियाणा रोडवेज बस का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह रोड के डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा कल्याण फार्म हाउस के नजदीक हुआ। सौभाग्य से इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें पूरी तरह सुरक्षित रहने का भरोसा दिलाया।
श्री कल्याण ने बस चालक और परिचालक से भी बात की और उन्हें भविष्य में अधिक सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ वाहन संचालन करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।
घटना के बाद सड़क के एक हिस्से पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा, जिसे पुलिस और प्रशासन ने मिलकर जल्द ही सामान्य कर दिया।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…