<
Categories: हरियाणा

माधव नेत्र बैंक करनाल ने पेश की सेवा की मिसाल, 6500 से अधिक व्यक्तियों का करवाया मृत्योपरांत नेत्रदान, विस अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने प्रयासों को सराहा

माधव नेत्र बैंक, करनाल द्वारा आयोजित नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने करनाल स्थित माधव नेत्र बैंक परिसर में पधार कर संस्था के सभी सदस्यों से भेंट की तथा उनके द्वारा किए गए सेवाकार्यों का अवलोकन किया।

प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Madhav Netra Bank Karnal : माधव नेत्र बैंक, करनाल द्वारा आयोजित नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने करनाल स्थित माधव नेत्र बैंक परिसर में पधार कर संस्था के सभी सदस्यों से भेंट की तथा उनके द्वारा किए गए सेवाकार्यों का अवलोकन किया।

  • विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने माधव नेत्र बैंक के सेवा कार्यों का अवलोकन कर
  • नेत्रदान जागरूकता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा

माधव नेत्र बैंक द्वारा 25 वर्षों से अधिक समय से की जा रही

माधव नेत्र बैंक करनाल के निदेशक डॉ भरत ठाकुर ने बताया कि संस्था द्वारा मनाया जा रहा नेत्रदान पखवाड़ा समापन की ओर है और इस पखवाड़े में करनाल ज़िले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर समाज को नेत्रदान करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने माधव नेत्र बैंक के अध्यक्ष डॉ० नरेंद्र प्रताप सिंह, सचिव डॉ० आशीष पसरीचा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा, राज्य सूचना आयुक्त संजय मदान, समाज सेवी विनीत खेड़ा तथा भीष्म चौधरी के साथ माधव नेत्र बैंक द्वारा 25 वर्षों से अधिक समय से की जा रही सेवा कार्यों की समीक्षा की तथा इस पुनीत कार्य में अपनी ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। 

इस महान सेवाकार्य में समाज के हर वर्ग का सहयोग प्राप्त हो रहा

विधान सभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने माधव नेत्र बैंक के सभी समाजसेवी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और नेत्रदान जागरूकता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा। डॉ भरत ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2000 से अब तक माधव नेत्र बैंक, करनाल द्वारा लगभग 6500 से अधिक व्यक्तियों का मृत्योपरांत नेत्रदान करवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस महान सेवाकार्य में समाज के हर वर्ग का सहयोग प्राप्त हो रहा है। 

सैकड़ों कॉर्नियल अंधत्व पीड़ित लोगों का निःशुल्क कॉर्निया प्रत्यारोपण किया गया

माधव नेत्र बैंक की ओर से सैकड़ों कॉर्नियल अंधत्व पीड़ित लोगों का निःशुल्क कॉर्निया प्रत्यारोपण किया गया है। ऐसे मरीजों को प्रत्यारोपण उपरांत एक साल की दवा भी निःशुल्क दी जाती है। माधव नेत्र बैंक के वरिष्ठ सदस्य डॉ आशीष पसरीचा ने नेत्रदान पखवाड़े में जनमानस से अनुरोध किया कि मरणोपरांत नेत्रदान हेतु सूचना देने के लिए व नेत्रदान करवाने के लिए 99961-99242, 94165-52995, 92153-35181, 94164-05335 फोन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST