<
Categories: हरियाणा

राहुल गांधी पर जमकर बरसे मंत्री अनिल विज, बोले – राहुल गांधी खुद की रक्षा नहीं कर सकते, वे देश की क्या रक्षा करेंगे ? महबूबा मुफ्ती के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि "राहुल गांधी खुद की रक्षा नहीं कर सकते। जबकि वे रोज जोर-जोर से चिल्लाते है कि उन्हें बोलने का समय नहीं दिया जाता"। उन्होंने कहा कि "विपक्ष के नेता में इतनी हीन भावना होना और जो पद की गरिमा की रक्षा नहीं कर सकते, वो देश की क्या रक्षा करेंगे"।

India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि “राहुल गांधी खुद की रक्षा नहीं कर सकते। जबकि वे रोज जोर-जोर से चिल्लाते है कि उन्हें बोलने का समय नहीं दिया जाता”। उन्होंने कहा कि “विपक्ष के नेता में इतनी हीन भावना होना और जो पद की गरिमा की रक्षा नहीं कर सकते, वो देश की क्या रक्षा करेंगे”। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा महबूबा मुफ्ती के बयान कि हमारे संविधान में निहित धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने और उसकी रक्षा की जिम्मेवारी राहुल गांधी की है, के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

आज भी अंग्रेजों की भावना कांग्रेस में जिंदा है जो यदाकदा नजर आती है

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे के बयान कि आरएसएस का इतिहास देश के इतिहास से अलग है, के बारे में पूछे गए सवाल पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे बिल्कुल सही कह रहे हैं क्योंकि आरएसएस का इतिहास देश का इतिहास है, देश की संस्कृति है, देश की भाषाएं व देश का रंग ढंग है। कांग्रेस तो अंग्रेजों की पार्टी है जो एक अंग्रेज एओ ह्यूम द्वारा बनाई गई थी। आज भी अंग्रेजों की भावना कांग्रेस में जिंदा है जो यदाकदा नजर आती है। हिंदुस्तान की पार्टी तो आरएसएस ही है, कांग्रेस हिंदुस्तान की पार्टी नहीं है। 

भाजपा देश की पार्टी है, देश की रीति-नीति में हम सभी को जय करते हैं : विज

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के बयान कि भाजपा वाले पहले जय श्रीराम बोलते थे अब जय मां दुर्गा बोलते हैं तथा अब इन्हें जय बंगाल कहना होगा, पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा इस देश की पार्टी है। देश की मान्यताओं, धार्मिक विचारधारा और रीति नीति में राम जी भी है, कृष्ण जी भी हैं, जय माता भी है, भोले भंडारी भी है और हम उन सभी की जय करते है। तुम (टीएमसी) जिस मर्जी की जय बोलो या न बोलो!!

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST