<
Categories: हरियाणा

मंत्री विज बोले – ‘मोदी जी’ ने GST की दरें घटाकर हिन्दुस्तान के विकास को पहिए लगा दिए, बुरी आदतों वाली चीजों पर लगाया 40 प्रतिशत GST कर

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी की दरें घटाकर हिन्दुस्तान के विकास को पहिए लगा दिए है। विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जीएसटी की दरों में बदलाव/कमी करने से चीजें सस्ती होंगी तो ज्यादा खरीददारी होगी, ज्यादा खरीददारी होगी तो ज्यादा मांग बढेगी।

India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी की दरें घटाकर हिन्दुस्तान के विकास को पहिए लगा दिए है। विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जीएसटी की दरों में बदलाव/कमी करने से चीजें सस्ती होंगी तो ज्यादा खरीददारी होगी, ज्यादा खरीददारी होगी तो ज्यादा मांग बढेगी। ज्यादा मांग होगी तो ज्यादा कारखाने स्थापित होंगे।

एक ही झटके में विकास को राकेट बना दिया

ज्यादा कारखाने लगेंगे तो ज्यादा रोजगार मिलेंगे। ज्यादा रोजगार मिलेंगे तो फिर ओर अधिक खरीददारी होगी। इस प्रकार से ओर कारखाने स्थापित होंगें तो ओर अधिक रोजगार सृजन होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से ये चक्र चलता है। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने एक ही झटके में विकास को राकेट बना दिया है। इसके साथ-साथ उन्होंने आम आदमी की जरूरत की चीजें हैं, जैसे आटा, दूध, दही, मक्खन, दवाईयां, इश्योरेंस इत्यादि सस्ती की गई है। जबकि बुरी आदतों वाली चीजें जैसे बीडी, तम्बाकू, शराब इत्यादि पर 40 प्रतिशत जीएसटी कर लगाया गया है। इस प्रकार से सरकार ने बुरी आदतों से दूर रहने का एक संदेश भी दिया है।

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर विधेयक प्रस्तुत कर पारित किया

उन्होंने कहा कि कुछ भी करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति का होना अति आवश्यक है। हमारी सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर विधेयक प्रस्तुत कर पारित किया गया है। ऑनलाइन न गेमिंग पहले भी होती थी, और ये पहले भी बुरी थी और आज भी बुरी है लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों के पास ऑनलाइन गेमिंग को बंद करने की इच्छाशक्ति नहीं थी, लेकिन हमारी सरकार किसी के दबाव में नहीं आती है और गलत कामों पर रोक लगाना चाहती है। 

सरकार सही दिशा में चल रही है और व्यक्तित्व निर्माण पर भी कार्य कर रही- विज

विज ने कहा कि यदि ध्यान से गौर किया जाए तो जीएसटी बदलाव में रोजमर्रा की चीजों की दर को कम किया या समाप्त कर दिया है जबकि बुरी चीजों जैसे बीडी, तम्बाकू व शराब इत्यादि पर जीएसटी की दरों को बढाया गया है यानि हमारी सरकार लोगों में बुरी आदतों को छुड़वाना चाहती है। हमारी सरकार सही दिशा में चल रही है और व्यक्तित्व निर्माण पर भी कार्य कर रही है जबकि पहले इन चीजों की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता था।

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST