<
Categories: हरियाणा

गांव फैरण कला में मंत्री बेदी ने ग्रामीणों के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम, बोले- ‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला अभियान, हर नागरिक को बनाता है जागरूक

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को नरवाना उपमंडल के गांव फैरण कला में ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात को सुना। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल संवाद नहीं, बल्कि देश को जोड़ने का माध्यम बन चुका है।

India News (इंडिया न्यूज), Minister Krishan Bedi : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को नरवाना उपमंडल के गांव फैरण कला में ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात को सुना। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल संवाद नहीं, बल्कि देश को जोड़ने का माध्यम बन चुका है।

असाधारण उपलब्धियों को एक मंच पर लाकर हर भारतीय को गर्व का अनुभव कराते

मंत्री बेदी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी देश के कोने-कोने में हो रही सकारात्मक गतिविधियों, जन-आंदोलनों और आम नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों को एक मंच पर लाकर हर भारतीय को गर्व का अनुभव कराते हैं। उन्होंने बताया कि चाहे वह उड़ीसा की सामाजिक पहल हो, गोवा की उपलब्धियाँ हों या भोपाल की प्रेरणादायक कहानियाँ, मन की बात के माध्यम से देश की विविधता को एकता में पिरोया जा रहा है।

सेल्फी विद डॉटर अभियान जींद जिले से शुरू हुआ था, जो आज वैश्विक मंच पर चर्चित हो गया

उन्होंने कहा कि हरियाणा का सेल्फी विद डॉटर अभियान जींद जिले के बीबीपुर गांव से शुरू हुआ था, जो आज वैश्विक मंच पर चर्चित हो गया है। इसी तरह जल बचाओ जैसे अभियानों को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाने में यह कार्यक्रम सहायक रहा है। मंत्री ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को प्रातः 11 बजे मन की बात अवश्य सुनें, ताकि वे जान सकें कि हमारे देश के सैनिक, वैज्ञानिक, खिलाड़ी और महिलाएं किस तरह देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, यह कार्यक्रम हमारी छुपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने और प्रेरणा देने का कार्य करता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने भी इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सकारात्मक सोच और देशभक्ति को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST