प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी एक माह की सैलरी रविवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सरकार अपने स्तर पर कदम उठाती है लेकिन विपदा की इस घड़ी में सर्व समाज का सहयोग भी जरूरी है। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए लोगों के अंदर एक भाव होना चाहिए।
India News (इंडिया न्यूज), Minister Panwar Donated One Month Salary To CM Relief Fund : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी एक माह की सैलरी रविवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सरकार अपने स्तर पर कदम उठाती है लेकिन विपदा की इस घड़ी में सर्व समाज का सहयोग भी जरूरी है। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए लोगों के अंदर एक भाव होना चाहिए।
उन्होंने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों से ये भी अपील की है कि कम से कम एक दिन से लेकर एक माह तक की सैलरी सभी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का काम करें, क्योंकि ये समय है एकजुटता दिखाने का, ये समय है सरकार और प्रशासन के साथ खड़े होने का। इन व्यवस्थाओं को मजबूत करने का जो राहत देने वाली व्यवस्थाएं हैं। पंवार ने कहा कि ये समय है उन परिवारों को संबल देने का जो आज जलभराव और बाढ़ के कारण दिक्कत महसूस कर रहे हैं ताकि उन्हें अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जा सके।
गत दिवस जिला पानीपत की ओर से भी बाढ़ राहत सामग्री के लिए जिला से ट्रैकों को रवाना कर राहत सामग्री पंजाब भेजी गई है जो कि जिला की नागरिकों का एक सराहनीय कदम है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के इस समय में हम सभी का ये कर्तव्य बनता है कि हम परेशानियों व दिक्कत से जूझ रहे पंजाब, हिमाचल व आसपास के पीडित लोगों को अधिक से अधिक सहायता पहुचाएं उनके काम आएं, हम सभी के सहयोगी बनें। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से पंजाब व जम्मू कश्मीर को 5-5 करोड़ की सहायता करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी सराहना की है।
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…