<
Categories: हरियाणा

विधायक ओम प्रकाश यादव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण, शास्त्रों का उल्लेख कर बताया पौधारोपण का महत्व, तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने सोमवार को राजकीय महाविद्यालय नारनौल में 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि पेड़ न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि छाया, फल और औषधीय जड़ी-बूटियों का भी स्रोत हैं, जो प्राकृतिक चिकित्सा में सहायक होती हैं।

India News (इंडिया न्यूज), MLA Om Prakash Yadav : नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने सोमवार को राजकीय महाविद्यालय नारनौल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि पेड़ न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि छाया, फल और औषधीय जड़ी-बूटियों का भी स्रोत हैं, जो प्राकृतिक चिकित्सा में सहायक होती हैं।

अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की आवश्यकता

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि जो भी पौधा लगाया जाए, उसकी देखभाल भी पूरी जिम्मेदारी से की जाए। उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य को जीवन भर पेड़ लगाकर अपने अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे जीवन के अंतिम क्षणों में भी वह प्रकृति का ऋणी न रहे।

तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने महाविद्यालय के छात्रों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की यात्राएं देशभक्ति की भावना को जागृत करने में सहायक होती हैं और युवाओं में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को और अधिक मजबूत बनाती हैं। इस मौके पर महाविद्यालय पहुंचने पर विधायक ओम प्रकाश यादव का भव्य स्वागत किया गया। महाविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें फूलमाला पहनाकर और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोग

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.एस. मोर, प्रोफेसर सतीश सैनी, प्रोफेसर हवा सिंह, डॉ. नरेश यादव, डॉ. चंद्र मोहन (नोडल अधिकारी), प्रो. कीर्ति शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Recent Posts

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…

Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST

कोलकाता की शाम सुनिधि के नाम! ‘I Am Home’ टूर में Sunidhi Chauhan ने अपनी जादुई आवाज से मचाया गदर!

Sunidhi Chauhan Live Concert 2026: मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपने 'I Am Home' इंडिया…

Last Updated: April 4, 2026 13:56:59 IST

Colorectal Cancer: तेजी से फैलती बीमारी, कोलन कैंसर बना तीसरा सबसे आम कैंसर, क्या है लक्षण और कारण

Colon Cancer: कोलोरेक्टल कैंसर या कोलन कैंसर, दुनिया भर में सबसे तेजी से फैलने वाली…

Last Updated: April 4, 2026 13:49:02 IST

Kanpur: नौकरी का झांसा देकर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली लड़कियां, कौन है कानपुर को नर्क बनाने वाला रोहित वर्मा?

Kanpur News: कुछ ही महीनों पहले छांगुर बाबा वाले मामले ने पूरे यूपी को हिलाकर…

Last Updated: April 4, 2026 13:41:27 IST

भगवान साक्षात जमीं पर आए… न दिल अपनी जगह था न लिवर, फिर भी RML के डॉक्टरों ने की हार्ट की सफल सर्जरी

Global First Heart Surgery in RML: भगवान के बाद अगर कोई जीवनदान देने वाला है…

Last Updated: April 4, 2026 13:37:47 IST