भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने सोनीपत में भाजपा जिला कार्यकारिणी बैठक में शामिल होकर भाजपा परिवार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय कर जनसंपर्क अभियान को नई धार देना, "नॉनस्टॉप सरकार" की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाना और संगठन को अगले पाँच वर्षों की राजनीतिक यात्रा व चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा। उन्होंने भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन को निरंतर सशक्त बनाती है।
India News (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने सोनीपत में भाजपा जिला कार्यकारिणी बैठक में शामिल होकर भाजपा परिवार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय कर जनसंपर्क अभियान को नई धार देना, “नॉनस्टॉप सरकार” की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाना और संगठन को अगले पाँच वर्षों की राजनीतिक यात्रा व चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा। उन्होंने भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन को निरंतर सशक्त बनाती है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में सांसदों की संगठन के तौर पर जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के मकसद को लेकर बीजेपी के सभी सांसदों के साथ अहम बैठक मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में होगी और मंगलवार को चंडीगढ़ सीएम आवास पर सभी मंत्रियों, विधायकों और प्रदेश में 42 हारी हुई सीटों के उम्मीदवारो के साथ मीटिंग होगी।
उन्होंने राहुल गांधी को राजनीतिक मंदबुद्धि इंसान कहा बताते हुए कहा कि जिस तरीके से राहुल गांधी वोटो की चोरी ओर हेराफेरी का आरोप लगा रहे है उनमें कोई दम नहीं है और अनाप-शनाप बातें कांग्रेस के नेता करते रहते हैं बेटियों को सम्मान देने की बात है वह अपने संगठन की तरफ जरा देखें उन्होंने कितना सम्मान बेटियों को दिया है सच हरियाणा की जनता जानती।
India's Got Latent: मुझे अजनबियों से कई कॉल और मैसेज आ रहे थे. मुझे एहसास…
Gold Ka Bhav Aaj Kya Hai 9 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर…
PM Modi on Women Reservation: महिला आरक्षण बिल पर संसद से लेकर सड़क तक बहस…
MP Crime News: प्रेम प्रसंग के बढ़ते मामले अब जान का खतरा बढ़ता जा रहा…
Pregnancy Test: शादी के कुछ समय बाद कपल फैमिली प्लानिंग में लग जाते हैं. इसके…
Dhurandhar 2 OTT Release Date: क्रिकेट फैन्स और अन्य दर्शक फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)…