Chandigarh News:अमीरों की संख्या बढ़ने के मामले में हरियाणा का देश में दूसरा स्थान, 138 फीसदी के साथ पहले पर तेलंगाना. मर्सिडीज बेंज एवं हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार चार साल में करोड़पतियों की संख्या में 91 फीसदी बढ़कर 30,500 हो गई है.
Chandigarh News
Chandigarh News: हरियाणा में संपन्नता और करोड़पति परिवारों की संख्या में बढ़ रही है. मर्सिडीज-बेंज और हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार, चार वर्षों में करोड़पतियों की संख्या 91 प्रतिशत बढ़कर 30,500 हो गई है. 2020-21 में यह संख्या 16,500 थी. इन धनी व्यक्तियों के पास न्यूनतम ₹10 करोड़ की संपत्ति है. कृषि, आईटी, रियल एस्टेट और मैन्युफैक्चरिंग हरियाणा में करोड़पतियों की वृद्धि के चार मुख्य स्तंभ हैं।
करोड़पतियों की संख्या में 138 प्रतिशत की वृद्धि के साथ तेलंगाना ने देश में पहला स्थान हासिल किया है. हरियाणा दूसरे स्थान पर है. हरियाणा देश के सबसे अमीर राज्यों की सूची में भी 10वें स्थान पर पहुंच गया है. रिपोर्ट के अनुसार, यदि सरकार उद्योग, स्टार्टअप और कृषि को संतुलित तरीके से क्षेत्र-विशिष्ट रणनीति और कड़ी निगरानी के साथ बढ़ावा देती है, तो अगले पांच सालों में (2030 तक) राज्य 50,000 करोड़पति परिवारों का घर बन सकता है.
राज्य की समृद्धि मुख्य रूप से गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल और पंचकूला जैसे शहरी क्षेत्रों में केंद्रित है. गुरुग्राम राज्य के एक तिहाई से ज़्यादा करोड़पतियों का घर है. गुरुग्राम ने खुद को देश में एक प्रमुख कॉर्पोरेट और आईटी केंद्र के रूप में स्थापित किया है.
उत्तर प्रदेश में 57,700 करोड़पति परिवार हैं, लेकिन विकास दर 58 प्रतिशत है. यह विकास दर हरियाणा से कम है. हरियाणा पड़ोसी राज्य पंजाब से काफ़ी आगे है.
Joke of the day: हंसना-हंसाना सेहत के लिए अच्छा होता है. क्योंकि, जब हम हंसते…
Pradyut Bardoloi: कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले प्रद्युत बारदौली भाजपा मेंशामिल हुए असम के मुख्यमंत्री…
दोनों ही स्मार्टफोन अपने सेगमेंट और अपनी कंपनी के दमदार स्मार्टफोन माने जाते हैं. दोनों…
अगर आप चांदी के गहने खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके…
Ramadan 2026 Today Sehri/Iftar time: रमजान में सेहरी और इफ्तार का बहुत महत्व होता है.…
पिछले साल दिसंबर में हुए आईपीएल 2026 (Indian premier league 2026) के ऑक्शन में चौंकाने…