<
Categories: दिल्ली

Ghee नहीं, मिलावट बिक रही थी! Diwali से पहले Delhi Police की बड़ी कार्रवाई

Fake Ghee: दिवाली से पहले दिल्ली पुलिस ने तीन ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस का कहना है कि हजारों लोगों को टारगेट कर आरोपी बड़ी साजिश को अंजाम देने में जुटे थे.

New Delhi: त्योहारों के मौसम के बीच दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई शुरू की है. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की उत्तरी रेंज-1 ने रोहिणी के बुध विहार समेत कई इलाकों में चल रहे मिलावटी घी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी की और इस रैकेट का पर्दाफाश किया. टीमों ने मांगेराम पार्क, बुध विहार और विजय विहार इलाकें में छापेमारी कर कुल 2,651 लीटर मिलावटी घी जब्त कियाल है. मिलावट में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

मिलावटी सामान देखकर पुलिस के होश उड़े

दशहरा और दिवाली के मौसम में बढ़ती मांग का फायदा उठाने के लिए घी में बड़े पैमाने पर मिलावट की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया. अपराधियों को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर पुखराज सिंह के नेतृत्व में एक समर्पित टीम का गठन किया गया था. इंस्पेक्टर पुखराज को प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर मिलावटी घी के निर्माण और बिक्री की खुफिया जानकारी मिली थी. खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकृत अधिकारियों से इसकी पुष्टि हुई और मांगेराम पार्क, बुध विहार, फेज-2, दिल्ली में छापेमारी की गई.

इन जगहों पर हुई ताबड़तोड़ छापेमारी

इस जांच के दौरान गोदाम मालिक राकेश गर्ग अपने गोदाम में मौजूद पाया गया है. पूछताछ और उसके गोदाम की तलाशी लेने पर मिलावटी घी के कई कार्टन मिले और उसके गोदाम से कुल 2,241 लीटर मिलावटी घी बरामद हुआ. बाद में जांच के दौरान 7 अक्टूबर को एक विशेष सूचना के आधार पर रोहिणी के विजय विहार स्थित लाल क्वार्टर सेक्टर-4 के पास से मुकेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया. वह विजय विहार और बुध विहार थाना क्षेत्रों में मिलावटी घी की आपूर्ति करने वाला था. उसके कब्जे से कुल 410 लीटर मिलावटी घी बरामद किया गया. आरोपी मुकेश की हरियाणा के जींद जिले में स्थित निर्माण इकाई को भी सील कर दिया गया.

Haryana में करोड़पति! 4 साल में 91 फीसदी इजाफा, देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा प्रदेश

IAS दुर्गा शक्ति नागपाल फिर विवादों में! Delhi के बंगले पर कब्ज़ा, अब भरेंगी 1.63 करोड़ हर्जाना

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST