<
Categories: हरियाणा

अमावस्या पर लोगों ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी, गोताखोर राकेश भी मौके पर रहा मौजूद, बचा चुका 250 लोगों की जान, 65 लोगों की निकाल चुका डेड बॉडी

अमावस्या को लेकर शनिवार को उपमंडल के हथवाला गांव के यमुना घाट पर हजारों की संख्या में लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई, हालांकि ऐसे मौका पर हथवाला गांव का गोताखोर राकेश लोगों की जान बचाने के लिए निरंतर खड़ा रहता है और वह शनिवार को भी मौका पर मौजूद रहा।

India News (इंडिया न्यूज), On Amavasya People Took A Holy Dip In The Yamuna : अमावस्या को लेकर शनिवार को उपमंडल के हथवाला गांव के यमुना घाट पर हजारों की संख्या में लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई, हालांकि ऐसे मौका पर हथवाला गांव का गोताखोर राकेश लोगों की जान बचाने के लिए निरंतर खड़ा रहता है और वह शनिवार को भी मौका पर मौजूद रहा।

महिलाएं ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर गीत गाते हुए यमुना की ओर रवाना हुई

गौरतलब है कि अमावस्या को लेकर समालखा, गन्नौर, इसराना व अन्य काफी गांव के लोग समालखा के रेलवे रोड व अन्य जगहों से ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनों में सवार होकर हथवाला यमुना घाट पर यमुना स्नान करने के लिए गए, हालांकि इस दौरान समालखा स्थित मिठाई बेचने वाले दुकानदारों की दुकानों से काफी संख्या में लोग प्रसाद लेते हुए भी दिखाई दिए। महिलाएं ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर गीत गाते हुए यमुना की ओर रवाना हुई। यह भी बताने योग्य है कि लोग यमुना गंगा या अन्य तीर्थ स्थल पर जाते हैं और वह गंगा यमुना स्नान करते हैं, कुल मिलाकर लोगों का मानना है कि अमावस्या के दिन ऐसे तीर्थ स्थलों पर जाकर स्नान करने से मनुष्य को पुण्य मिलता है।

गोताखोर राकेश ने बताया कि वह 8-10 वर्षों से यह काम कर रहा

हथवाला गांव का राकेश नामक युवक जो कि करीब 8–10 वर्षों से ऐसे मौकों पर यमुना नदी पर चला जाता है और वह वहां किसी व्यक्ति के साथ कोई अनहोनी ने घटे इसको लेकर वह निस्वार्थ भाव से काम करता रहता है। गोताखोर राकेश ने बताया कि वह 8-10 वर्षों से यह काम कर रहा है और अब तक वह करीब 250 लोगों की डूबते डूबते जान बचा चुका है। उन्होंने बताया कि करीब 65 लोग ऐसे हैं जो यमुना में डूब गए और उनकी डेड बॉडी को भी निकलने का काम वह कर चुका है, कुल मिलाकर राकेश ने बताया कि वह यहां निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने का काम करता है।

सरकार की ओर से उसे सम्मानित करना चाहिए

हथवाला गांव वासी और भाजपा चुलकाना मंडल धाम के अध्यक्ष कुलदीप जांगड़ा, जाट धर्मार्थ सभा के जिला प्रधान सुभाष कुहाड़, ब्राह्मण समाज समालखा के शहरी अध्यक्ष पवन कौशिक व अन्य काफी संख्या में लोगों ने सरकार से मांग की है कि गोताखोर राकेश जिस तरह से निस्वार्थ भाव से लोगों की जान बचाने का कार्य कर रहा है तो सरकार की ओर से उसे सम्मानित करने का कार्य करना चाहिए।

Recent Posts

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST