<
Categories: हरियाणा

पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने मानसून सत्र के दूसरे दिन पानीपत में टेक्सटाइल यूनिवर्सिटी बनाने की रखी मांग, शहर से बाहर बैंक स्क्वायर की भी उठाई मांग

पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन शून्य काल के दौरान विधानसभा के पटल पर पानीपत में चल रहे निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पानीपत में कई विकास कार्य हुए हैं और कई कार्य चल रहे हैं। पानीपत में टेक्सटाइल इंडस्ट्री होने की वजह से प्रवासी मजदूर ज्यादा हैं।

India News (इंडिया न्यूज), Panipat City MLA Pramod Vij : पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन शून्य काल के दौरान विधानसभा के पटल पर पानीपत में चल रहे निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पानीपत में कई विकास कार्य हुए हैं और कई कार्य चल रहे हैं।

पानीपत में टेक्सटाइल इंडस्ट्री होने की वजह से प्रवासी मजदूर ज्यादा हैं। अतः उनके ठहरने हेतु लेबर हॉस्टल की मांग करते हैं। विज ने विधानसभा पटल पर पानीपत में चल रहे लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण करने की भी मांग विधानसभा में रखी।

  • यूएचबीवीएन कार्यालय का नया भवन बनाने की भी विधानसभा में रखी मांग

ड्रेन न. 1 के विकसित करने की मांग विधानसभा के पटल पर रखी

इस क्रम में विधायक ने सेक्टर 11-12 एवं बिशन स्वरुप कॉलोनी में सीवरेज सिस्टम में सुधार, रैनीवेल प्रोजेक्ट, टाउनशिप कम्युनिटी हॉल के निर्माण, वर्किंग वीमेन हॉस्टल, लेबर हॉस्टल, अनाथालय (लड़कों एवं लड़कियों के लिए), वृद्धाश्रम, ईएसआई हॉस्पिटल के निर्माण, गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज की फॉर लेनिंग, यूएचबीवीएन कार्यालय का नया भवन, जीटी रोड पर ट्रैफिक कम करने के लिए बैंक स्क्वायर, ऑटोमोबाइल मार्केट की शहर से बाहर शिफ्टिंग, टेक्सटाइल यूनिवर्सिटी, बजट सत्र में हुई घोषणा के अनुसार 250 करोड़ की लागत से एक्जीबिशन हॉल, ड्रेन न. 1 के विकसित करने की मांग विधानसभा के पटल पर रखी। 

Recent Posts

टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से चल रही थी साजिश! ATS ने लखनऊ रेलवे स्टेशन उड़ाने की आतंकी योजना की नाकाम

UP ATS action Lucknow: यूपी ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर्स और कट्टरपंथी समूहों के इशारे पर…

Last Updated: April 4, 2026 23:13:33 IST

कुल्लू में गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी ट्रैवलर, कई लोगों की मौत; 15 को निकाला गया सुरक्षित

Himachal Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गहरी खाई…

Last Updated: April 4, 2026 22:49:48 IST

121 अश्लील वीडियो, नौकरी के बहाने कई महिलाओं का रेप… नासिक में अशोक खरात जैसा एक और कांड आया सामने

Nashik Extortion Case Twist: सतपुर इलाके से शुरू हुए एक रंगदारी (extortion) के मामले ने…

Last Updated: April 4, 2026 22:35:12 IST

हिमंत बिस्वा सरमा पहली बार कब और किस सीट से बने विधायक, राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?

Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…

Last Updated: April 4, 2026 21:03:00 IST

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST