जियो फेंसिंग लोकेशन आधरित उपस्थिति के विरोध में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी 28 अगस्त को सिविल सर्जन कार्यालय के सम्मुख उपवास करेंगे और उपवास के उपरान्त सिविल सर्जन के माध्यम से राज्य के महामहिम राज्यपाल तथा सरकार को ज्ञापन भेजा जायेगा। यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल मिटिंंग मे लिया गया, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा सिविल मैडिकल सर्विसिज एसोसिएशन के प्रधान डा. राजेश ख्यालिया ने की।
India News (इंडिया न्यूज), Protest Against Geo Fencing Attendance : जियो फेंसिंग लोकेशन आधरित उपस्थिति के विरोध में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी 28 अगस्त को सिविल सर्जन कार्यालय के सम्मुख उपवास करेंगे और उपवास के उपरान्त सिविल सर्जन के माध्यम से राज्य के महामहिम राज्यपाल तथा सरकार को ज्ञापन भेजा जायेगा। यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल मिटिंंग मे लिया गया, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा सिविल मैडिकल सर्विसिज एसोसिएशन के प्रधान डा. राजेश ख्यालिया ने की।
बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी के नेता डा. अनील यादव, शर्मिला देवी, डा. कपिल शर्मा, अमित बुरा, जगदीप सिंह, विनिता बांगड, रमेश दुहन व राममेहर वर्मा ने बताया कि प्रदेश के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी लोकतान्त्रिक तरीके से लागतार शान्तिपूर्वक आन्दोलन करते हुए गत 8 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी द्वारा राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी के पदाधिकारियों को भरोसा दिया कि अधिकारियों से इस सम्बन्ध मे बातचीत करके समस्या का समाधान निकाला जायेगा और जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति के लिए किसी भी अधिकारी कर्मचारी को बाध्य नहीं किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा दिये गए भरोसे के बावजूद कुछ अधिकारी लगातार जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज करने के गैर कानूनी आदेशों को वापिस लेने की बजाय अनाप – शनाप पत्र जारी कर सरकार व स्वास्थ्य कर्मचारियोंं में टकराव पैदा करके स्वास्थ्य विभाग तथा सरकार को बदनाम करने की नाकाम कोशिश कर रहे है। इसके अलावा चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों के अवकाश सहित तमाम सुविधाओ को रोक कर गैर कानूनी ढंग से प्रताड़ित भी कर रहे है।
उन्होंने बताया कि चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अब तक काले बिल्ले लगाकर डयूटी करने, एक घण्टे को रोष प्रदर्शन करने के उपरान्त अपने मोबाईल फोन के माध्यम से जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज करने के गैर कानूनी आदेश को वापिस लेने के लिए राज्य के सभी विधायकों को ज्ञापन देकर विधान सभा मे आवाज बुलन्द करने की मांग भी कर चुके है।
उन्होंने बताया कि सभी विधायकों को ज्ञापन देने के बावजूद भी सरकार द्वारा जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज करने के आदेशों को वापिस नहीं लेने के रोष स्वरूप 28 अगस्त को राज्य के सभी सिविल सर्जन कार्यालय के सम्मुख सुबह 9 बजे से 5 बजे तक उपवास कर रोष जाहिर किया जायेगा। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि यदि फिर भी सरकार द्वारा जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज करने के आदेशों को वापिस नही लिया गया तो 7 सितंबर को पुनः मीटिंग करके अगले आन्दोलन का ऐलान कर दिया जायेगा।
गौरलतब है कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी जब पहले ही बायो मैट्रिक आधारित अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे है तो जियो फेंसिंग लोकेशन आधरित उपस्थिति के तहत दर्ज करवाने को कोई औचित्य नहीं बनता। उन्होंने उक्त आदेशों को अव्यवहारिक व गैर कानूनी तथा भारतीय संविधान में वर्णित निजता के अधिकारों का हनन एवं माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन भी बताया। स्मरण रहे कि कोरोना काल में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों पर फूल बरसाने के बावजूद उक्त आदेश राज्य के अन्य किसी भी विभाग पर लागू न करके केवल स्वास्थ्य विभाग में ही लागू करके चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियो का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
आज की बैठक में हरियाणा सिविल मैडिकल सर्विसज के राज्य प्रधान डा. राजेष खयालिया व डा. अनील, बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष शर्मिला देवी व महासचिव सहदेव आर्य, एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरि राज व महासचिव डा. अरूण कुमार, हरियाणा सिविल डेन्टल सर्विसिज एसो. के प्रदेशाध्यक्ष डा. कपिल शर्मा व महासचिव डा. पकंज कालवन, लैब टैक्नीशियन एसोसिएशन के रमेश दूहन व ओमपाल ढांडा, नर्सिंग एसो. की प्रधान विनिता बांगड व महासचिव योगेश शर्मा, फार्मेसी एसो. के प्रधान जगदीप सिंह व अकुंश जागडा, हरियाणा रेडियोलोजी आफिसर एसो. के प्रधान रविन्द्र मलिक, व महासचिव सन्दीप मलिक,ओटीए एसो. के प्रधान राजेन्द्र सिंह, हरियाणा हैल्थ मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एशो0 के प्रदेशाध्यक्ष अमित बुरा व महासचिव जयवीर कादयान, डेन्टल हाईजैनिक एसो. के मोनू लाठर तथा स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर वर्मा व महासचिव सतपाल खासा सहित तमाम संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…