Gurugram Crime News: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है जो बतौर योगा इंस्ट्रक्टर एक युवती से संबंध बनाने के बाद उसे ब्लैकमेल कर रहा था.
योगा टीचर भूल गया अपनी मर्यादा, फिर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gurugram Crime News: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सामने आए एक मामले ने लोगों के साथ-साथ पुलिस के भी होश उड़ा दिए. गुरुग्राम के एक योगा इंस्ट्रक्टर ने अपने पेशे के साथ गद्दारी करते हुए एक युवती को झांसे में लिया. इसके बाद दिल जीतकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. हद तो तब हो गई जब इस शख्स ने शारीरिक संबंध बनाने के दौरान के वीडियो भी बना लिए और फिर ब्लैकमेल करने लगा.
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने पुलिस में शिकायत की. इसके बाद अलर्ट पुलिस ने योगा इंस्ट्रक्टर के साथ उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया, जब वह पैसे लेने के लिए आई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी योगा इंस्ट्रक्टर के कहने पर पत्नी पैसे लेने गई थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आरोपी योगा इंस्ट्रक्टर को तिलक मार्ग इलाके से गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें:- ‘मैं आसिफ से शादी कर रही हूं, मुझे रोका तो…’, टीचर ने हिंदू लड़की से शारीरिक संबंध बनाए, गर्भपात कराया, अब मामले में नया मोड़
पीड़ित युवती के मुताबिक, योगा इंस्ट्रक्टर ने योगा के दौरान उसका भरोसा जीता. इसके बाद उसने शारीरिक संबंध बना लिया. युवती बेखबर थी और इस दौरान योगा इंस्ट्रक्टर ने शारीरिक संबंध के वीडियो भी बना लिए. इसके बाद वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा. वह युवती से 3 लाख ऐंठ चुका था. उसने 15 लाख की नई मांग की. इस पर युवती ने पैसे देने से मना कर दिया. इसके बाद शारीरिक संबंध के वीडियो युवती के पति को भेज दिए. इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
ये भी पढ़ें:- लावारिस कुत्तों ने सुलझाई हत्या की गुत्थी! पुलिस को दिखाया रास्ता, ढूंढा मालकिन का शव
गुरुग्राम में सामने आए इस चौंकाने एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक योगा इंस्ट्रक्टर पर अपनी महिला क्लाइंट को धोखा देने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है. आरोपी महिला के साथ करीबी संबंध बनाता था, उसके आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करता था और फिर इन वीडियो के आधार पर पैसे ऐंठता था. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी योगा इंस्ट्रक्टर पहले भी मर्डर के आरोप में जेल जा चुका है और करीब नौ साल जेल में रहा.
Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…
Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…
Meerut Viral Video: मेरठ में पति की आशिकी पकड़ने पहुंची पत्नी के साथ जो हुआ,…
एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…
चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…
Dhirendra Shastri Vs Ludhiana Shahi Imam: शास्त्री ने शाही इमाम से लिखित में माफी मांगने…