Live TV
Search
Home > राज्य > हरियाणा > लावारिस कुत्तों ने सुलझाई हत्या की गुत्थी! पुलिस को दिखाया रास्ता, ढूंढा मालकिन का शव

लावारिस कुत्तों ने सुलझाई हत्या की गुत्थी! पुलिस को दिखाया रास्ता, ढूंढा मालकिन का शव

फरीदाबाद में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला कुत्तों को रोजाना खाना खिलाया करती थी. 15 अप्रैल को महिला अचानक गायब हो गई. खोजबीन के दौरान उन कुत्तों ने महिला का शव ढूंढ निकाला.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 22, 2026 16:01:19 IST

Mobile Ads 1x1

Faridabad Crime News: हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की कबूलपुर कॉलोनी में 45 वर्षीय अनीता देवी बीते 6 दिनों से लापता थीं. उन्हें ढूंढने के लिए पुलिस पूरे प्रयास कर रही थी, लेकिन वो मिल नहीं रही थी. इसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया. दरअसल, अनीता देवी दो कुत्तों (शेरू और रॉकी) को रोजाना खाना खिलाती थीं. वो 6 दिनों से लापता थीं, जिसके कारण वो जानवर भी काफी शांत रहने लगे थे. किसी ने महिला की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंक दिया था. उन कुत्तों ने अनीता देवी की लाश ढूंढ निकाली और पुलिस को उनके हत्यारों तक पहुंचा दिया.

कुत्तों ने ढूंढी लाश

जानकारी  के अनुसार, 45 वर्षीय अनीता देवी 15 अप्रैल से लापता थीं. उनका परिवार उन्हें हर जगह ढूंढ रहा था. अनीता देवी के गायब होने के बाद से दोनों कुत्ते भी काफी गुमसुम और मायूस रहने लगे. 18 अप्रैल को परिजन मोहला गांव के आसपास नाले की तलाशी ले रहे थे.  इसी बीच शेरू और रॉकी तेजी से  भौंकते हुए अचानक झाड़ियों की तरफ भागे. परिवार ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की लेकिन कुत्तों ने नाले के पास पड़ी अनीता की साड़ी ढूंढ निकाली. इसके बाद एक कुत्ते ने नाले में छलांग लगा दी. इससे पानी के नीचे छिपा महिला का शव दिखा.

बिजली बिल भरवाने का बहाना

पुलिस जांच में पता चला कि अनीता की हत्या उसके पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र ने की है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अप्रैल को आरोपी परमजीत गैस सिलेंडर देने के बहाने अनीता के घर गया. इसके बाद वो बिजली का बिल जमा कराने के बहाने अनीता को बाइक पर ले गया. वहां जलकुंभी के तालाब के पास ले जाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने पिता जगमिंदर डागर के साथ मिलकर उसके शव को नाले में फेंक दिया.

आरोपी पिता जगमिंदर डागर गिरफ्तार

मामले में छानबीन कर रहे पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अनीता देवी और उनका परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. वो लोग बल्लभगढ़ की कबूलपुर कॉलोनी में रहते थे. हत्या के आरोपी पिता जगमिंदर डागर को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है. वहीं अभी मुख्य आरोपी परमजीत फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. वहीं अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

MORE NEWS