<
Categories: हरियाणा

करनाल में पिटबुल का कहर : 12 वर्षीय बच्चे समेत 4 लोग घायल, लोगों की चीख-पुकार से थर्राया इलाका, कुत्ते को भगाने के लिए ईंट-पत्थर बरसाए

हरियाणा के करनाल जिले के नीलोखेड़ी क्षेत्र में एक पिटबुल कुत्ते ने तांडव मचाते हुए 12 वर्षीय बच्चे समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना वार्ड-8 की है, जहां एक पालतू पिटबुल ने पहले एक बच्चे को निशाना बनाया, फिर राह चलते तीन अन्य लोगों पर भी हमला कर दिया।

प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Pitbull Wreaks Havoc In Karnal : हरियाणा के करनाल जिले के नीलोखेड़ी क्षेत्र में एक पिटबुल कुत्ते ने तांडव मचाते हुए 12 वर्षीय बच्चे समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना वार्ड-8 की है, जहां एक पालतू पिटबुल ने पहले एक बच्चे को निशाना बनाया, फिर राह चलते तीन अन्य लोगों पर भी हमला कर दिया।

  • युवक के प्राइवेट पार्ट को भी पहुंची गंभीर चोट
  • पिटबुल मालिक राजू ने झाड़ा पल्ला, बार-बार बदल रहा बयान

बच्चा खेल रहा था, पिटबुल ने बना लिया शिकार

घटना मंगलवार की है। 12 वर्षीय अनमोल गली में खेल रहा था, तभी एक पिटबुल अचानक बाहर आ गया और उस पर झपट पड़ा। पहले कुत्ते ने अनमोल की टांग पकड़ी, फिर उसके सिर और पीठ को बुरी तरह नोच डाला। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह ईंट-पत्थर मारकर कुत्ते को भगाया गया।

अन्य तीन लोगों पर भी हमला, युवक के प्राइवेट पार्ट को नुकसान

हमले के दौरान श्रवण, कृष्णा और इक्का नामक व्यक्ति के बेटे पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। इनमें से एक युवक को इतनी गंभीर चोट आई कि उसके प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान हुआ है।

कुत्ते का मालिक पहचान से इनकार करता रहा

पीड़ित परिवार ने बताया कि पिटबुल का मालिक राजू, जो उसी वार्ड में रहता है, अक्सर कुत्ते को खुला छोड़ देता है। घटना के बाद जब परिजनों ने उससे बात की, तो वह बार-बार अपने बयान बदलता रहा। कभी कहता कि कुत्ता उसका है, तो कभी कहता कि उसका नहीं है।

पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई की संभावना

परिजनों ने नीलोखेड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुत्ते के मालिक की जिम्मेदारी तय होने पर उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है अनमोल

अनमोल को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है। उसके सिर, टांग और पीठ पर गहरे घाव हैं और काफी खून बह चुका था। वहीं बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST