<
Categories: हरियाणा

एस.डी.एम. ऑफिस का आर.सी. क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार, 3 आरसी बनाने के लिए मांगी थी मोटी रकम, 10 हज़ार में हुई सेटलमेंट

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जीटी रोड पर स्थित लघु सचिवालय में कार्यरत एस.डी.एम. कार्यालय के आर.सी. क्लर्क को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसडीएम कार्यालय में कार्यरत आर.सी. क्लर्क को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पार्किंग से ट्रैप लगाकर पकड़ा है आरोप है कि आर.सी. क्लर्क 3 बैंकों की लोन फ्री आर.सी. बनाने के लिए 27000 रुपए की मांग कर रहा था।

 India News (इंडिया न्यूज), SDM Office RC Clerk Arrested For Taking Bribe : एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जीटी रोड पर स्थित लघु सचिवालय में कार्यरत एस.डी.एम. कार्यालय के आर.सी. क्लर्क को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसडीएम कार्यालय में कार्यरत आर.सी. क्लर्क को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पार्किंग से ट्रैप लगाकर पकड़ा है आरोप है कि आर.सी. क्लर्क 3 बैंकों की लोन फ्री आर.सी. बनाने के लिए 27000 रुपए की मांग कर रहा था।

तीन फाइलें आर.सी. क्लर्क के पास जमा करवाई थी जिसमें, एक फाइल के 9 रूपए मांग रहा था

शिकायतकर्ता ने 10 हजार में 3 आरसी बनाने की बात फाइनल की थी वहीं इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल कार्यालय में की थी तथा कहा था कि वह वाहनों की आरसी से संबंधित कार्य करता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे भी अपने पिता के नाम पर लोन पर ली गई बाइक की आर.सी. से व दो अन्य आर.सी.को लोन फ्री करवाना था। उसने तीन फाइलें आर.सी. क्लर्क के पास जमा करवाई थी जिसमें आरोपी आर.सी. क्लर्क रिंकू एक फाइल के 9 रूपए मांग रहा था उसने बार-बार मना किया तो 10 हजार में बात फाइनल हो गई।

टीम ने ट्रैप लगाकर 10 हजार रिश्वत लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

तंग आकर उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगाकर 10 हजार रिश्वत लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी नगर निगम व अन्य कई विभागों में रिश्वत लेने के मामले सामने आ चुके है। लोगों में चर्चा है कि यदि कर्मचारी इस प्रकार रिश्वत ले रहे हैं तो क्या बड़े अधिकारियों की मिलीभगत के बिना रिश्वत लेने का खेल खेला जा सकता है।

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST