<
Categories: हरियाणा

कुरुक्षेत्र में PM Modi का दौरा! गुरु तेग बहादुर शहीदी समागम में लेंगे हिस्सा, पहली बार गीता महोत्सव में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आएंगे. यह दौरा धार्मिक, सांस्कृतिक और विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस यात्रा से क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलने और कई नई परियोजनाओं की शुरुआत होने की संभावना है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. कुरुक्षेत्र का धार्मिक महत्व भी इस यात्रा को विशेष बनाता है.

PM Modi Kurukshetra Visit: 25 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे. उनके कार्यक्रम की तैयारियां चल रही है. शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए. शुक्रवार शाम को सीएम नायब सैनी ने ब्रह्म सरोवर पर आरती की. उनके साथ कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे.

PM मोदी के कुरुक्षेत्र आने की तैयारियां जारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “श्री गुरु तेग बहादुर जी ने इंसानियत धर्म और देश की रक्षा के लिए बहुत बड़ा बलिदान दिया है. यह संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ियां इस प्रेरणा देने वाले इतिहास से सीख सकें. गुरुओं की तपस्या और बलिदान और उनके शानदार इतिहास का संदेश लोगों तक पहुंचाने के मकसद से हरियाणा सरकार और हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ज्योतिसर में श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस बड़े पैमाने पर मना रही है.” 

कुरुक्षेत्र में PM मोदी का प्रोग्राम

प्रधानमंत्री मोदी इस प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे. शाम करीब 4:00 बजे प्रधानमंत्री भगवान कृष्ण के पवित्र शंख के सम्मान में बने नए ‘पांचजन्य’ का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे महाभारत अनुभव केंद्र जाएंगे. जो एक इमर्सिव एक्सपीरिएंशियल सेंटर है, जहां महाभारत के खास प्रसंगों को दिखाया गया है, जो इसके हमेशा रहने वाले सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को दिखाते है. 4:30 बजे प्रधानमंत्री नौवें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के मौके पर एक खास प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे. प्रोग्राम के दौरान, प्रधानमंत्री गुरु के 350वें शहीदी दिवस के मौके पर एक खास सिक्का और यादगार स्टैम्प जारी करेंगे. वे इस मौके पर मौजूद लोगों को भी संबोधित करेंगे. गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के सम्मान में भारत सरकार एक साल तक चलने वाला कार्यक्रम मना रही है. 

फिर शाम करीब 5:45 PM बजे प्रधानमंत्री ब्रह्म सरोवर में दर्शन और पूजा करेंगे। ब्रह्म सरोवर भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह श्रीमद् भगवद् गीता के दिव्य ज्ञान से जुड़ा है. यह दौरा चल रहे इंटरनेशनल गीता महोत्सव के साथ हो रहा है. जो अभी 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में हो रहा है.

PM मोदी पहली बार गीता महोत्सव में शामिल होंगे

PM मोदी का इंटरनेशनल गीता महोत्सव (IGM) का दौरा अहम होगा. क्योंकि इस इवेंट में मोदी पहली बार शामिल होंगे. सीएम नायब सैनी ने गीता की जन्मस्थल ज्योतिसर में लगभग 206 करोड़ की लागत से बने एक्सपीरियंस सेंटर का भी मुआयना किया. महाभारत थीम वाले इस सेंटर को मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके भगवद गीता और महाभारत का मैसेज देने के लिए डिज़ाइन किया गया है. CM नायब सैनी ने 25 नवंबर को ज्योतिसर में श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी वर्षगांठ की जगह का भी दौरा किया है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

Honey Trap Case: ‘तस्वीरों और वीडियो कॉल का झांसा…’ लड़की के जाल में फंसे IAF के विंग कमांडर, गिरफ्तार

Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप…

Last Updated: November 14, 2026 12:17:41 IST

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST