<
Categories: हरियाणा

पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी ने पत्नी की डंडे से पीटकर कर दी थी हत्या

थाना मतलौडा पुलिस ने गांव थिराना में महिला की हत्या मामले में मंगलवार शाम को आरोपी पति रोशन लाल को गिरफ्तार किया। थाना मतलौडा प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या करने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह कुछ दिन से पत्नी प्रिया के चरित्र पर शक करने लगा था। इसको लेकर उन दोनों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई थी।

India News (इंडिया न्यूज), Wife’s Murderer Husband Arrested : थाना मतलौडा पुलिस ने गांव थिराना में महिला की हत्या मामले में मंगलवार शाम को आरोपी पति रोशन लाल को गिरफ्तार किया। थाना मतलौडा प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या करने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह कुछ दिन से पत्नी प्रिया के चरित्र पर शक करने लगा था। इसको लेकर उन दोनों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई थी।

पत्नी प्रिया के साथ इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई

 21 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे उसकी घर पर पत्नी प्रिया के साथ इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच उसने कमरे में पास में पड़ा डंडा उठाकर पत्नी प्रिया के हाथ, पैर, मुंह व अन्य हिस्सों पर चोट मारी। खून निकलने पर पत्नी फर्श पर गिर बेहोश हो गई थी। इसके बाद वह फर्श पर बिखरे खून को साफ कर घर से बाहर चला गया था। बाद में पत्नी की मौत हो गई। प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

थाना मतलौडा में गांव बांध निवासी रणधीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने अपनी बड़ी बेटी प्रिया की वर्ष 2017 में थिराना निवासी रोशन के साथ शादी की थी। शादी के बाद दोनों के पास दो बेटी व एक बेटा है। अब कुछ दिन से दामाद रोशन प्रिया के चरित्र पर शक करने लगा था। जिसको लेकर वो प्रिया के साथ झगड़ा व मारपीट करता था। उन्होंने व रिश्तेदारों में दामाद रोशन को कई बार समझाया भी था।

दामाद रोशन ने प्रिया की पीट पीटकर हत्या की

21 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे दामाद रोशन के बड़े भाई सुभाष ने फोन कर बताया कि प्रिया को चोट लग गई है। जिसको इलाज के लिए पानीपत रविंद्रा अस्पताल में लेकर आए है। जहा इलाज के दौरान प्रिया की मौत हो गई है। उन्होंने अस्पताल आकर देखा प्रिया के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। दामाद रोशन ने प्रिया की पीट पीटकर हत्या की है। रणधीर की शिकायत पर थाना मतलौडा में हत्या का अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Recent Posts

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST