देर रात को गांव नामुंडा व नारायणा के बीच अनियंत्रित होकर कार दिल्ली पश्चिम नहर में गिर गई, जिसमें सवार एक युवक ने कार का शीशा तोड़ा जबकि उसका भाई खिड़की का शीशा खोलकर बाहर निकल आया वहीं कार नहर में बह गई जिसकी गोताखोरों से तलाश की जा रही है।
India News (इंडिया न्यूज), Car Fell Into The Delhi West Canal : देर रात को गांव नामुंडा व नारायणा के बीच अनियंत्रित होकर कार दिल्ली पश्चिम नहर में गिर गई, जिसमें सवार एक युवक ने कार का शीशा तोड़ा जबकि उसका भाई खिड़की का शीशा खोलकर बाहर निकल आया वहीं कार नहर में बह गई जिसकी गोताखोरों से तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जांच अधिकारी बंसीलाल के मुताबिक सोनीपत के गांव झाजी निवासी अंकित अपने भाई के साथ कार में सवार होकर सिंगर से मिलने के लिए जा रहे थे।
जैसे ही वह रात्रि करीब 2:30 बजे गांव नामुंडा व नारायणा के बीच पहुंचे तो इसी दौरान सामने से कांवड़ियों की बाइक आ गई जिसे बचाने के चक्कर में चालक का संतुलन बिगड़ गया संतुलन बिगड़ने से कार पश्चिम दिल्ली नहर में गिर गई, जिसमें सवार एक युवक ने कार का शीशा तोड़ दिया जबकि उसका भाई खिड़की का शीशा खोलकर बाहर निकल गए और कार नहर में बहती चली गई जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों से कार की तलाश की जा रही है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद अब भारतीय टीम की नजरें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज़…
Sheikh Hasina: बांग्लादेश में भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार (3 अक्टूबर) को इस…
IND VS WI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में, सचिन तेंदुलकर के नाम इंडिया के लिए…
Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…
Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…
Gold Rate Today 4 October 2026: सिर्फ़ एक हफ़्ते में, 24 कैरेट सोने के 10…