<

दांतों और मसूड़े से जुड़ी समस्याएं बन सकती हैं कई गंभीर रोगों का कारण, उचित साफ सफाई जरूरी, जानें दांतों की बीमारी के कई कारण और कैसे करें बचाव

दांतों और मसूड़े से जुड़ी समस्याएं बन सकती हैं कई गंभीर रोगों का कारण, उचित साफ सफाई जरूरी, जानें दांतों की बीमारी के कई कारण और कैसे करें बचाव दांतों और मसूड़े से जुड़ी समस्याएं कई गंभीर रोगों का कारण बन सकती है। ऐसे में अपनी ओरल हेल्थ का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। शरीर को साफ रखने के लिए जिस तरह से रोजाना नहाना जरूरी है ठीक उसी तरह दांतों की सफाई भी बेहद जरूरी होती है।

India News (इंडिया न्यूज), Oral Health : दांतों और मसूड़े से जुड़ी समस्याएं बन सकती हैं कई गंभीर रोगों का कारण, उचित साफ सफाई जरूरी, जानें दांतों की बीमारी के कई कारण और कैसे करें बचाव दांतों और मसूड़े से जुड़ी समस्याएं कई गंभीर रोगों का कारण बन सकती है। ऐसे में अपनी ओरल हेल्थ का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। शरीर को साफ रखने के लिए जिस तरह से रोजाना नहाना जरूरी है ठीक उसी तरह दांतों की सफाई भी बेहद जरूरी होती है। गंदे पीले दांत न सिर्फ व्यक्ति का लुक खराब करते हैं बल्कि यह बीमारी की भी वजह बनते हैं।

साल में कम सेकम दो बार हर किसी को अपने दांतों की सफाई करवानी चाहिए

ऐसे में ओरल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए साफ सफाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए। एक्सपर्ट्स डॉ. प्रशांत शर्मा, एमडीएस (ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जन) केयर डेंटल क्लिनिक, पानीपत) के अनुसार साल में कम सेकम दो बार हर किसी को अपने दांतों की सफाई करवानी चाहिए। जिन लोगों को दांतों या मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें अपने डेंटिस्ट से हर छह महीने में से सलाह लेना चाहिए। 

दांतों की सफाई पर ठीक से ध्यान नहीं देने से प्लाक जम जाता है जिससे दांत सड़ने लगते हैं और मसूड़ों की बीमारी हो जाती है। उचित साफ सफाई से न सिर्फ दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं बल्कि इससे हमारी ओवरऑल हेल्थ भी अच्छी रहती है। हेल्दी गम्स और दांत से हम कई तरह की बीमारियों और इन्फेक्शन से बच सकते हैं।

डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि दांतों की बीमारी के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कुछ मुख्य कारणों में शामिल हैं:

1. खराब मौखिक स्वच्छता : दांतों की नियमित सफाई नहीं करना, ब्रश नहीं करना, और फ्लॉस नहीं करना दांतों की समस्याओं का एक आम कारण है।

2. चीनी और एसिड का अधिक सेवन : चीनी और एसिड युक्त खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन दांतों की समस्याओं को बढ़ावा दे सकता है।

3. मसूड़ों की बीमारी : मसूड़ों की बीमारी दांतों की समस्याओं का एक आम कारण है, जिसमें मसूड़ों में सूजन और दर्द होता है।

4. आहार में पोषक तत्वों की कमी : आहार में पोषक तत्वों की कमी, जैसे कि विटामिन और मिनरल, दांतों की समस्याओं को बढ़ावा दे सकती है।

5. दांतों की अनियमित जांच : दांतों की अनियमित जांच और उपचार दांतों की समस्याओं को बढ़ावा दे सकता है।

डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि दांतों की बीमारी से बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय हैं :

1.दांतों की नियमित सफाई : दांतों की सफाई पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। नियमित रूप से ब्रश करना और फ्लॉस करना दांतों की समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है। साल में कम से कम एक बार दंत चिकित्सक से सलाह लेना भी जरूरी है।

2. विटामिन की कमी को पूरा करना : विटामिन ए, बी, सी, डी और के की कमी से दांतों में दर्द और मसूड़ों की समस्याएं हो सकती हैं। इन विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी है, जैसे कि गाजर, शकरकंद, पालक, दूध ले।

3. जंक फूड और शुगर से बचना : जंक फूड और शुगर का सेवन दांतों की समस्याओं को बढ़ावा दे सकता है। इनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए।

4. धूम्रपान से बचना : धूम्रपान न सिर्फ कई बीमारियों को जन्म देता है, बल्कि दांतों को भी खराब कर सकता है।

5. दांतों की जांच करवाना : नियमित रूप से दंत चिकित्सक से जांच करवाना दांतों की समस्याओं का पता लगाने और उनका इलाज करने में मदद कर सकता है।

Recent Posts

टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से चल रही थी साजिश! ATS ने लखनऊ रेलवे स्टेशन उड़ाने की आतंकी योजना की नाकाम

UP ATS action Lucknow: यूपी ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर्स और कट्टरपंथी समूहों के इशारे पर…

Last Updated: April 4, 2026 23:13:33 IST

कुल्लू में गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी ट्रैवलर, कई लोगों की मौत; 15 को निकाला गया सुरक्षित

Himachal Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गहरी खाई…

Last Updated: April 4, 2026 22:49:48 IST

121 अश्लील वीडियो, नौकरी के बहाने कई महिलाओं का रेप… नासिक में अशोक खरात जैसा एक और कांड आया सामने

Nashik Extortion Case Twist: सतपुर इलाके से शुरू हुए एक रंगदारी (extortion) के मामले ने…

Last Updated: April 4, 2026 22:35:12 IST

हिमंत बिस्वा सरमा पहली बार कब और किस सीट से बने विधायक, राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?

Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…

Last Updated: April 4, 2026 21:03:00 IST

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST