<
Categories: हरियाणा

प्रो उमा कांजीलाल बनी इग्नू की पहली महिला कुलपति, 1984 में आईआईटी कानपुर में एक शोध सहायक के रूप में  शुरू किया था करियर, जानें प्रो उमा कांजीलाल के बारे में

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना के तहत प्रो उमा कांजीलाल को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का कुलपति नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिए है। प्रो कांजीलाल, जो विश्वविद्यालय की कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्यरत थीं उनका एक शानदार पेशेवर अनुभव रहा है।

India News (इंडिया न्यूज), IGNOU Vice Chancellor Prof Uma Kanjilal : इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना के तहत प्रो उमा कांजीलाल को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का कुलपति नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिए है। प्रो कांजीलाल, जो विश्वविद्यालय की कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्यरत थीं उनका एक शानदार पेशेवर अनुभव रहा है।

प्रोफेसर कांजीलाल ने इग्नू की पहली महिला कुलपति बनकर इतिहास रच दिया

उन्होंने 1984 में आईआईटी कानपुर में एक शोध सहायक के रूप में अपना करियर शुरू किया और आईजीएनसीए में कैटलॉगर और व्यावसायिक सहायक सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। इसके अलावा, इग्नू में लेक्चरर से लेकर प्रोफ़ेसर तक के शैक्षणिक पदों पर पहुँची, जहाँ वे 2003 से कार्यरत हैं। प्रोफेसर कांजीलाल ने इग्नू की पहली महिला कुलपति बनकर इतिहास रच दिया है।

उन्होंने ई-ज्ञानकोष, साक्षात पोर्टल और एनएमईआईसीटी के अंतर्गत पुस्तकालय स्वचालन जैसी राष्ट्रीय परियोजनाओं के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय आभासी पुस्तकालय परियोजना का भी समन्वय किया है। उन्होंने सीईएमसीए, यूएनआरडब्ल्यूए जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के लिए सलाहकार और कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग के लिए मॉड्यूल डेवलपर के रूप में कार्य किया है। उनकी विशेषज्ञता के क्षेत्रों में ई-लर्निंग, मल्टीमीडिया कोर्सवेयर विकास, डिजिटल पुस्तकालय और पुस्तकालय विज्ञान में आईसीटी अनुप्रयोग शामिल हैं।

डिजिटल शिक्षा और शैक्षणिक प्रशासन में दशकों का अनुभव

डॉ धर्म पाल ने बताया की प्रो उमा कंजीलाल एक दूरदर्शी शिक्षाविद और एक कुशल नेतृत्वकर्ता होने के नाते, मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा, डिजिटल शिक्षा और शैक्षणिक प्रशासन में दशकों का अनुभव रखती हैं। उनकी नियुक्ति समावेशी और प्रगतिशील शिक्षा की दिशा में विश्वविद्यालय की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल की पूरी टीम प्रो कांजीलाल को बधाई देती है और शिक्षा को लोकतांत्रिक बनाने तथा देश भर में, हरियाणा में और उससे आगे के शिक्षार्थियों तक पहुंचने के विश्वविद्यालय के मिशन को और मजबूत करने में उनके गतिशील नेतृत्व की हम आशा करते है।

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST