<
Categories: हरियाणा

पंजाब विधायक पठान माजरा को करनाल में देर रात तक खोजती रही पंजाब पुलिस, करनाल पहुंचे पुलिस के बड़े अधिकारी

मंगलवार के दिन करनाल में पंजाब से आम आदमी पार्टी के विधायक पठान माजरा को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस पहुंची थी। लेकिन वह उनको चकमा देकर अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया था। अब इस मामले में पंजाब पुलिस ने करनाल में देर रात तक जांच की है। हरियाणा व पंजाब में AAP एमएलए हरमीत सिंह पठान माजरा की तलाश में पंजाब की सीआईए पुलिस जुटी हुई है।

India News (इंडिया न्यूज), Punjab MLA Harmit Singh Pathan Majra : मंगलवार के दिन करनाल में पंजाब से आम आदमी पार्टी के विधायक पठान माजरा को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस पहुंची थी। लेकिन वह उनको चकमा देकर अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया था। अब इस मामले में पंजाब पुलिस ने करनाल में देर रात तक जांच की है। हरियाणा व पंजाब में AAP एमएलए हरमीत सिंह पठान माजरा की तलाश में पंजाब की सीआईए पुलिस जुटी हुई है। 

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP विक्रमजीत बराड़ भी नजर आए

मंगलवार की देर रात पंजाब पुलिस के डीएसपी लेवल तक के अधिकारी करनाल के डबरी गांव में पहुंचे। उनके साथ एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP विक्रमजीत बराड़ भी नजर आए। पंजाब पुलिस की 5 गाड़ियों में सवार टीमों ने देर रात करीब 11 बजे करनाल जिले के गांव डबरी में पहुंची। यहां पहुंचने ही टीम ने गांव के सरपंच को बुलाकर गांव में पंचायत द्वारा लगाए गए CCTV कैमरों को खंगाला। पूर्व सरपंच लाडी के घर के पास कैमरे चेक करने बाद टीम ने गांव के अन्य स्थानों के भी सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया है। ताकि कोई इनपुट मिल जाए, क्योंकि न तो अभी तक एमएलए का सुराग लगा है और न ही उनके रिश्तेदार जो कि उनके रिश्ते में साडू लगते है गांव के पूर्व सरपंच गुरनाम लाडी का कुछ पता चल पाया है। 

करनाल के कैमरों को भी खंगाला गया

उनका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। इसके अलावा करनाल के कैमरों को भी खंगाला गया है। डबरी गांव के मौजूदा सरपंच सुरेश कुमार ने बताया कि देर रात को टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था। मैं पुलिस के साथ अंदर नहीं था, इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या क्या फुटेज चेक की गई है। अब बड़े बड़े अधिकारी पंजाब से आए हुए है। अब पूर्व सरपंच कहां गए है और एमएलए कहां गए है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। पुलिस आई हुई है पुलिस अपना काम कर रही है।

सरपंच गुरनाम सिंह लाडी के घर पर रेड की गई थी

मंगलवार शाम को पंजाब के एमएलए हरमीत सिंह व पूर्व सरपंच के खिलाफ पंजाब की सीआईए पुलिस ने करनाल के सदर थाना में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और पुलिस पार्टी पर फायरिंग व पथराव की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत में बताया कि हम मंगलवार अल सुबह करीब 5 बजे एमएलए हरमीत सिंह को पकड़ने के लिए करनाल के डबरी गांव में पूर्व सरपंच गुरनाम सिंह लाडी के घर पर रेड की गई थी। जिसके बाद उसको गिरफ्तार किया गया, लेकिन जब उसको पटियाला लेकर जाने लगे तो गुरनाम लाड़ी ने गांव में फोन करके बहुत सारे लोगों को बुला लिया। इस दौरान भीड़ से हवाई फायर की अवाज आई। लेकिन हमने कोई बल प्रयोग नहीं किया।

किसी ने भी उनका विरोध नहीं किया, न ही किसी ने पथराव किया

इस मौके का फायदा उठाकर गुरनाम सिंह लाडी MLA को अपनी स्कार्पियों गाड़ी में बैठकर वहां से भागने लगा। लेकिन तभी इंस्पेक्टर ने उसे रोकने का प्रयास किया तो गुरनाम ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास। पंजाब पुलिस की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों व पूर्व सरपंच गुरनाम लाडी पत्नी ने बताया कि कोई भी पथराव नहीं किया गया। यहां सुबह पंजाब पुलिस की टीम दीवार फांदकर उनके घर में घुसी। हमने उनसे आराम से बात की। इस दौरान उन्होंने लंगर भी चखा। उसके बाद वो MLA को अपने साथ लेकर गए, पुलिस वालों ने ही विधायक को अपनी गाड़ी में उनके साथ आने कहा यहां पर किसी ने भी उनका विरोध नहीं किया, न ही किसी ने पथराव किया और न ही कोई हवाई फायर किए गए।

2 सितंबर की सुबह करनाल पुलिस को जानकारी मिली थी

एसपी गंगाराम पुनिया ने बताया कि 2 सितंबर की सुबह करनाल पुलिस को जानकारी मिली थी। जिसमें सामने आया था कि पंजाब के पटियाला की पुलिस गांव डबरी में किसी मामले की जांच को लेकर आई हुई है। जिसके बाद करनाल की लोकल पुलिस और सीआईए पुलिस पहुंची थी। जिसके बाद पटियाला पुलिस की तरफ से एक तहरीर सदर थाने में दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि गांव के कुछ व्यक्तियों के सहयोग से आरोपी पुलिस की हिरासत से निकल गया है। जिसके बाद सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया था। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। फायरिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां पर पटियाला पुलिस, करनाल पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे, हालांकि उस समय तक मेरे संज्ञान में फायरिंग की कोई बात नहीं आई थी। घटनाक्रम से ऐसा प्रतीत हुआ कि शायद किसी ने हवाई फायरिंग की हो, शिकायत में जो आरोप लगाए गए है, उसकी जांच की जाएगी, लेकिन मौके पर फायरिंग जैसी सूचना मेरे पास नहीं आई।

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST