Rohtak Chhath Puja Violence: रोहतक में छठ पूजा के दौरान बड़ा विवाद हो गया. इस दौरान एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. इस विवाद के बाद आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गया.
छठ पूजा के दौरान विवाद
Rohtak Chhath Puja Violence: हरियाणा के रोहतक में छठ पूजा की सुबह जहां घाट पर सूर्य देव की आराधना और भक्ति का माहौल होना चाहिए था, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई. लोग पूजा की तैयारियों में जुटे थे, तभी दो गुटों के बीच ऐसा विवाद शुरू हुआ कि देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया. हाथापाई के बीच चाकू और छुरियां निकल आईं। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, इस घटना में विक्रम नाम के एक व्यक्ति की मौत होने की भी जानकारी सामने आई है.
घटना रोहतक की भालौठ सब ब्रांच नहर स्थित छठ पूजा घाट की है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6 बजे डेयरी मोहल्ले के लोग छठ पूजा करने के लिए घाट पर पहुंचे थे. तीन नंबर घाट पर लोग पूजा-पाठ में जुटे हुए थे. इसी दौरान कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. शुरुआत में मामला मामूली बहस जैसा लग रहा था लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया. देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई. घाट पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका मिलता, उससे पहले ही विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.
दोनों गुटों के बीच मारपीट के दौरान चाकू और छुरियां निकल आईं. आरोप है कि दोनों तरफ से एक-दूसरे पर हमला किया गया. इस दौरान दो युवकों के पेट में चाकू लग गए. खून से लथपथ युवकों को देखकर घाट पर अफरा-तफरी मच गई. पूजा करने आए लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. घटना की सूचना मिलते ही IMT थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायल युवकों को गंभीर हालत में रोहतक PGI ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं, विक्रम नाम के व्यक्ति की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: Bengal Encounter: बंगाल में एनकाउंटर का सिलसिला तेज! 5 महीने में 5 आरोपी ढेर, तीन मामले दुष्कर्म और हत्या से जुड़े
Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में एक मां अपनी ही मासूम बच्ची की जिंदगी के…
Amitabh Bachchan Viral Post: अमिताभ बच्चन ने 'बच गए' लिखकर रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया. जलसा…
IND vs NZ 5th ODI में यश ठाकुर ऑटोग्राफ दे रहे थे, तभी एक फैन…
Vidisha Minor Girl Case: नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के मेंबर ने पुलिस की कार्रवाई पर…
Watch Video: तमिलनाडु के नए पंबन रेलवे ब्रिज पर कुछ घंटों के भीतर दो यात्रियों…
Watch Video: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की…