<
Categories: मनोरंजन

Amitabh Bachchan Viral Post: ‘बच गए…’ बम की धमकियों के बीच अमिताभ बच्चन का वायरल पोस्ट, आखिर किस खतरे की ओर कर रहे हैं इशारा?

Amitabh Bachchan Viral Post: अमिताभ बच्चन ने 'बच गए' लिखकर रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया. जलसा को तीन बम धमकियों और बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटरों की गिरफ्तारी के बीच पोस्ट चर्चा में है.

Amitabh Bachchan Viral Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या टीवी शो नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर किया गया उनका एक रहस्यमयी पोस्ट है. बिग बी ने एक्स (X) पर सिर्फ दो शब्द लिखे- ‘बच गए’. उनके इस पोस्ट ने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं. खास बात यह है कि यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब मुंबई स्थित उनके घर ‘जलसा’ को पिछले एक महीने में तीन बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. वहीं, दिल्ली पुलिस ने अमिताभ बच्चन पर हमले की कथित साजिश के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो संदिग्ध शूटरों को भी गिरफ्तार किया है.

अमिताभ बच्चन ने आधी रात को किया रहस्यमयी पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने 15 और 16 नवंबर की दरमियानी रात एक्स पर ‘बच गए’ लिखकर पोस्ट किया. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि आखिर वह किस बात को लेकर ऐसा कह रहे हैं. उनका यह पोस्ट ऐसे वक्त सामने आया, जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो संदिग्ध शूटरों को गिरफ्तार किया था. इन पर एक कारोबारी और अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने की कथित साजिश में शामिल होने का शक है.

बिश्नोई गैंग से जुड़े दो संदिग्ध शूटर गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी विकास ठाकुर उर्फ विक्की और तरनतारन निवासी दीपक सिंह उर्फ दीप के रूप में हुई है. दोनों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया. जांच में सामने आया कि विकास को दिल्ली के एक कारोबारी पर गोलीबारी करने की जिम्मेदारी दी गई थी. वह मुंबई से दिल्ली पहुंचा था. वहीं, दीपक को कथित तौर पर मुंबई में छिपकर अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित घर ‘जलसा’ पर हमले की जिम्मेदारी दी गई थी. पुलिस ने पहले विकास और फिर दीपक को गिरफ्तार किया. जांच एजेंसियों को शक है कि अमिताभ को निशाना बनाने की कथित साजिश का संबंध 1984 के सिख विरोधी दंगों पर उनके एक बयान से हो सकता है. हालांकि, इस मामले में हमले की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.

एक महीने में जलसा को मिलीं तीन बम धमकियां

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को पिछले एक महीने में तीन बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. 

  • 23 अक्टूबर: पहली धमकी में मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय और अमिताभ के घर को निशाना बनाने की बात कही गई थी. एक स्कूल पर ग्रेनेड हमले का भी जिक्र था.
  • 6 नवंबर: दूसरी धमकी में जलसा, बॉम्बे हाईकोर्ट और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को निशाना बनाने की बात कही गई. इसमें खालिस्तान का भी जिक्र था.
  • 12 नवंबर: तीसरी धमकी में अमिताभ का घर, मुंबई एयरपोर्ट, मेयर कार्यालय और कई बैंकों को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई थी.

फैंस से मुलाकात के दौरान भी बढ़ाई गई सुरक्षा?

लगातार मिल रही धमकियों के कारण अमिताभ बच्चन की रविवार को होने वाली फैंस से मुलाकात के दौरान भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी. 1 नवंबर को बिग बी बुलेटप्रूफ कांच के पीछे खड़े होकर प्रशंसकों से मिले थे. हालांकि, 8 और 15 नवंबर को वह बिना बुलेटप्रूफ कांच के अपने फैंस का अभिवादन करते नजर आए. 15 नवंबर को उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके पास खड़े दिखाई दिए और आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे. इन धमकियों के बाद जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई. हालांकि, जांच के दौरान किसी भी जगह से संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. फिलहाल दिल्ली पुलिस इस कथित हमले की साजिश की जांच कर रही है. पुलिस आरोपियों के गैंग से संबंध, हथियारों की सप्लाई और इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है. वहीं, अमिताभ के ‘बच गए’ पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Bihar News: छठ का प्रसाद बना काल! पूजा से पहला जूठा किया प्रसाद, मां ने ही कर दिया मासूम का कत्ल

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में एक मां अपनी ही मासूम बच्ची की जिंदगी के…

Last Updated: November 16, 2026 14:22:37 IST

Watch Video: फैन ने यश ठाकुर की ओर बढ़ाया अपना बच्चा, भारतीय गेंदबाज ने दिया ऐसा रिएक्शन वायरल हुआ विडिओ

IND vs NZ 5th ODI में यश ठाकुर ऑटोग्राफ दे रहे थे, तभी एक फैन…

Last Updated: November 16, 2026 14:17:25 IST

छठ पूजा के घाट पर अचानक मच गई चीख-पुकार! पूजा के बीच दो गुटों में चले चाकू, एक की मौत

Rohtak Chhath Puja Violence: रोहतक में छठ पूजा के दौरान बड़ा विवाद हो गया. इस…

Last Updated: November 16, 2026 13:24:00 IST

Caught on Camera: लड़कों के PG में नाबालिग के साथ क्या हुआ? निजी अंग से बह रहा था खून, डस्टबिन में मिली होश उड़ी देने वाली चीज

Vidisha Minor Girl Case: नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के मेंबर ने पुलिस की कार्रवाई पर…

Last Updated: November 16, 2026 13:23:36 IST

Watch Video: रामेश्वरम जा रही ट्रेन में मचा हड़कंप, चलती ट्रेन से 2 लोगों ने लगाई समुद्र में छलांग; पंबन ब्रिज पर हुआ दिल दहला देने वाला कांड

Watch Video: तमिलनाडु के नए पंबन रेलवे ब्रिज पर कुछ घंटों के भीतर दो यात्रियों…

Last Updated: November 16, 2026 13:10:20 IST

Watch Video: पिता की पिटाई का बदला लेने डोसा शॉप पहुंचीं दो बेटियां, वीडियो बनाते-बनाते भड़का गुस्सा, दुकान में जमकर तोड़फोड़

Watch Video: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की…

Last Updated: November 16, 2026 12:46:24 IST