Live TV
Search
Home > देश > Bengal Encounter: बंगाल में एनकाउंटर का सिलसिला तेज! 5 महीने में 5 आरोपी ढेर, तीन मामले दुष्कर्म और हत्या से जुड़े

Bengal Encounter: बंगाल में एनकाउंटर का सिलसिला तेज! 5 महीने में 5 आरोपी ढेर, तीन मामले दुष्कर्म और हत्या से जुड़े

Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल में पांच महीनों में पांच पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें पांच आरोपित मारे गए. ताजा मामला शांतिनिकेतन का है, जहां कांस्टेबल को गोली मारने के आरोपित रतन शेख की मौत हुई.

Written By:
Published: November 16, 2026 11:25:41 IST
Last Updated: November 16, 2026 11:25:41 IST

Mobile Ads 1x1

Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बीच पुलिस एनकाउंटर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. पिछले पांच महीनों में राज्य में पांच अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आरोपितों की मौत हो चुकी है. इनमें तीन मामले नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म और हत्या के आरोपों से जुड़े हैं, जबकि दो मामले हत्या के आरोपितों के हैं. हर घटना में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाने का दावा किया है.

शांतिनिकेतन में ताजा एनकाउंटर

ताजा मामला बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र के लायकबाजार का है. शुक्रवार शाम पुलिस की टीम कुख्यात अपराधी रतन शेख को पकड़ने पहुंची थी. पुलिस के मुताबिक, रतन ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी. इस दौरान कांस्टेबल विश्वजीत दास के बाएं पैर में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें पहले बोलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में बर्द्धमान मेडिकल कॉलेज और फिर कोलकाता के अस्पताल में भेजा गया. घटना के बाद पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया. बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, होटलों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी निगरानी बढ़ाई गई.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहुंचे अस्पताल

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को अस्पताल पहुंचकर घायल कांस्टेबल से मुलाकात की थी. उन्होंने पुलिसकर्मी के साहस की तारीफ की और दोषी को कड़ी सजा दिलाने की बात कही. पुलिस के अनुसार, करीब 24 घंटे बाद रतन को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद हथियार बरामद कराने के लिए पुलिस उसे एक जगह ले गई. वहां छिपाकर रखी गई पिस्तौल निकालकर उसने पुलिस पर फिर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई.

जुलाई से नवंबर तक चार अन्य एनकाउंटर

इससे पहले आठ जुलाई को दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में दुष्कर्म और हत्या के आरोपित प्रभास मंडल की पुलिस गोलीबारी में मौत हुई थी. पुलिस का कहना था कि उसने एक अधिकारी की रिवॉल्वर छीनकर भागने और गोली चलाने की कोशिश की थी. 27 अक्टूबर को उत्तर 24 परगना के गायघाटा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के आरोपित प्रह्लाद दास की भी पुलिस गोली से मौत हुई. इसी दिन मुर्शिदाबाद के समशेरगंज में भाजपा कार्यकर्ता सुजीत मंडल की हत्या के आरोपित सामिउल शेख को भी पुलिस ने गोली मार दी थी. इसके बाद नौ नवंबर को उत्तर दिनाजपुर के रायगंज के पास दुष्कर्म और हत्या के आरोपित दिलीप राय की मुठभेड़ में मौत हुई. पुलिस के मुताबिक, वह गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहा था और उसने पुलिस टीम पर गोली चलाई थी.

ये भी पढ़ें: 14 दिन तक गहरी खाई में जिंदगी और मौत से लड़ता रहा शिक्षक, मटमैला पानी पीकर बचाई जान, चरवाहे ने ऐसे खोज निकाला

पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

लगातार हो रहे एनकाउंटर के बीच पुलिस की कार्रवाई और उसके तरीकों पर चर्चा तेज हो गई है. हर मामले में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाने की बात कही है. हालांकि, ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच, पूरे घटनाक्रम की सच्चाई और न्यायिक प्रक्रिया का पालन भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें:  Watch Video: भारत में सुरक्षित नहीं… EX-मुस्लिम साहिल पर हुआ जानलेवा हमला; इस्लाम पर बयान देना पड़ा भारी?

MORE NEWS