<
Categories: हरियाणा

समालखा नगर पालिका को नगर परिषद का मिला दर्जा, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया, परिषद बनने से सभी अवैध कालोनियां होंगी वैध व विकास के खुलेंगे द्वार

स्वतंत्रता दिवस से पहले नायब सैनी पार्ट 2 सरकार ने शहर वासियों को तोहफा देने का काम किया। दरअसल प्रदेश सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके समालखा नगर पालिका का दर्जा बढ़ाकर नगर परिषद बना दिया है। पालिका सीमा वृद्धि कराने व नगर परिषद बनवाने के लिए लम्बे समय से संघर्षरत समालखा बचाओ संघर्ष मोर्चा संयोजक पीपी कपूर व मोर्चा सदस्यों रोहित लाहोट,विजेंद्र धीमान, पूर्व पार्षद जय भगवान शर्मा,बंटी धीमान, पूर्व पार्षद बॉबी जांगड़ा, मास्टर राजेंद्र मित्तल,सतीश वर्मा ने नगर परिषद बनने पर लड्डू बाँटकर खुशी व्यक्त की है।

India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : स्वतंत्रता दिवस से पहले नायब सैनी पार्ट 2 सरकार ने शहर वासियों को तोहफा देने का काम किया। दरअसल प्रदेश सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके समालखा नगर पालिका का दर्जा बढ़ाकर नगर परिषद बना दिया है। पालिका सीमा वृद्धि कराने व नगर परिषद बनवाने के लिए लम्बे समय से संघर्षरत समालखा बचाओ संघर्ष मोर्चा संयोजक पीपी कपूर व मोर्चा सदस्यों रोहित लाहोट,विजेंद्र धीमान, पूर्व पार्षद जय भगवान शर्मा,बंटी धीमान, पूर्व पार्षद बॉबी जांगड़ा, मास्टर राजेंद्र मित्तल,सतीश वर्मा ने नगर परिषद बनने पर लड्डू बाँटकर खुशी व्यक्त की है।

विकास से वंचित कालोनियों में भी विकास के द्वार खुलेंगे

संघर्ष मोर्चा संयोजक एवं आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने नगर परिषद बनने पर जनता के संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि इससे विकास से वंचित कालोनियों में भी विकास के द्वार खुलेंगे। कपूर ने बताया कि समालखा में पहले ग्राम पंचायत हुआ करती थी, जोकि 20 हज़ार की आबादी होने पर वर्ष 1982 में यहां नगरपालिका बनी थी। अब 43 वर्ष पश्चात 62,561 जनसंख्या होने पर नगर पालिका का दर्जा बढ़ा कर नगर परिषद परिषद का गठन हुआ है। परिषद बनने से पहले नगर पालिका का कुल क्षेत्रफल 4.64 वर्ग किलो मीटर था, जो अब नगर परिषद बनने से बढ़कर 10.21 वर्ग किलोमीटर हो गया है।

नगर परिषद बनने का यह लाभ होगा

पीपी कपूर ने बताया कि नगर परिषद बनने से विकास कार्यों के लिए ज्यादा ग्रांट राशि आएगी, नई शामिल कालोनियों के लोगों के वोट बनेंगे,नई वार्ड बंदी होगी,वार्डों की संख्या बढ़ेगी, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ेगी, सेक्रेटरी की बजाए कार्यकारी अधिकारी (ई.ओ) नियुक्त होगा,कार्यालय में जे ई,एम ई व अन्य स्टॉफ की संख्या में वृद्धि होगी, आवासीय ऋण सरकारी बैंकों से मिल पाएगा निजी बैंकों के भारी ब्याज से मुक्ति मिलेगी, नई शामिल कालोनियां वैध होंगी व इनमे सड़क नाली सीवरेज स्ट्रीट लाइट,पक्की गलियों जैसे विकास कार्य होंगे।

नगर परिषद का दायरा यहां तक होगा

कपूर ने बताया कि इस नगर परिषद के अंतर्गत रेवेन्यू एस्टेट भापरा व समालखा का समस्त रकबा,लघु सचिवालय, गांव पावटी की गणेश पार्क कालोनी,मयूर विहार कालोनी,विकास नगर,चंदन गार्डन कालोनी,सीता राम कालोनी एक्स्टेंशन, नेस्ले रोड़ पर गांव पट्टीकल्याणा की महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती,नेस्ले फैक्ट्री, श्री तारा एनक्लेव, पावर हाउस के पीछे प्रीतम पुरा एक्सटेंशन चुलकाना रोड़ के दोनों साइड पर गांव किवाना के रकबा में बनी शास्त्री कालोनी, हैफेड गोदाम के पीछे की धर्म एनक्लेव कालोनी, रेलवे लाइन पार की भरत नगर कालोनी, नारायणा रोड़ की सांसी कालोनी, चोपड़ा कालोनी, राजीव कालोनी एक्सटेंशन, एचएसआईडीसी के पीछे बजरंग कालोनी, भापरा की संगम कालोनी एक्सटेंशन, जौरासी रोड़ की गांधी कालोनी एक्सटेंशन आदि शामिल हुए हैं।

Recent Posts

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming: कल दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान? जानें कब और कहां फ्री में देखें लाइव मैच

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20…

Last Updated: October 23, 2026 13:40:17 IST

Dhanashree Verma viral Pic: मिस्ट्री मैन की बाहों में दिखीं धनश्री? चहल को भूल किया Move On; वायरल तस्वीर पर उठ रहे सवाल

Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…

Last Updated: October 23, 2026 13:07:37 IST

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST