<
Categories: हरियाणा

समालखा तहसील व पालिका में मचा हड़कंप..पालिका भूमि पर फ़र्ज़ीवाड़े से अस्पताल बनाने संबंधी मामले में एडीसी ने अधिकारियों और चेयरमैन को नोटिस भेज किया तलब

India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : जीटी रोड़ पर नगर पालिका भूमि पर अवैध कब्ज़ा करके 100 बेड का निजी अस्पताल बनाने के आरोपों की जाँच एडीसी एवं नगर निगम कमिश्नर पंकज यादव ने शुरु कर दी है। एडीसी ने तहसीलदार, पालिका सचिव,पालिका अध्यक्ष,हस्पताल निदेशक,भूमि विक्रेता व शिकायत कर्ता पीपी कपूर को नोटिस भेज […]

Panipat News : तहसील व पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया नोटिस पहुँचते ही तहसील व पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारी रिकॉर्ड जुटाने में लग गए। गौरतलब है कि आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने सबूतों सहित उच्च अधिकारियों को शिकायत भेज कर एक 100 बेड निजी हस्पताल की रजिस्ट्री, नक्शा पास करवाने व भवन निर्माण में बड़े फ़र्ज़ीवाड़े के गंभीर आरोप लगाते हुए सभी दोषियों के खिलाफ़ अपराधिक मुक़ददमा दर्ज कराने की मांग कर रखी है। Panipat News पालिका भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराने की मांग साथ ही कथित तौर पर कब्ज़ाई गई पालिका भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराने व हस्पताल भवन को सील करने की मांग भी की है। पता चला है कि कपूर की शिकायत के बाद पालिका सचिव मनीष शर्मा ने निजी हस्पताल का स्वीकृत नक्शा रद्द करने का नोटिस हस्पताल निदेशकों को भेजा है व अपनी गारंटी पर नक्शा अप्रूव कराने वाले एक निजी आर्किटेक्ट के विरुद्ध भी कारवाई करने का नोटिस जारी किया है। Panipat News जरूरत पड़ी तो हाई कोर्ट का द्वार भी खटखटाएंगे कपूर ने बताया कि वे करोड़ों रुपये की पालिका भूमि को कब्ज़ा मुक्त करवाएंगे व घोटाले में संलिप्त तहसीलदारपालिका अधिकारियों, पालिका भूमि को अपनी भूमि बता कर तहसील में रजिस्ट्री कराने वाले क्रेता, विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने तक चुप्प नहीं बैठेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हाई कोर्ट का द्वार भी खटखटाएंगे। Panipat News संबंधित खबरें ‘अपने पिता को समझा लो वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा’…हरियाणा के इस ‘दिग्गज नेता’ को मिली धमकी, जानकार उड़ जाएंगे होश, चंडीगढ़ सेक्टर-3 पुलिस थाने में दी शिकायत
Anurag Bisht

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST